/sootr/media/post_banners/6904aa1cf4cb80566b452cb6019ba90b58c5d36f570e427ad5cf6571489bb995.jpeg)
MUMBAI. बी टाउन (B Town) का पॉपुलर कपल दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा और टाइगर ने अपना 6 साल का रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है। इस स्टार कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। कई बार दिशा और टाइगर साथ वेकेशन पर गए। हालांकि काफी टाइम से दोनों साथ नजर नहीं आ रहे हैं।
1 साल से मनमुटाव चल रहा है
टाइगर के करीबी दोस्त की मानें तो अब दिशा और टाइगर ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस बारे में उनके दोस्त को भी पिछले हफ्ते ही पता चला था। हालांकि इस बात पर कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। खबरें ये भी आ रही हैं कि पिछले एक साल से दोनों के बीच काफी मनमुटाव चल रहा था।
दोनों साथ किया काम
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने 2018 में आई फिल्म बागी- 2 में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने बेफिक्रे गाना भी साथ किया। फिर 2020 में बागी सीरीज के तीसरे पार्ट में दिशा और टाइगर ने साथ में एक गाना भी किया।
दिशा पाटनी वर्कफ्रंट
दिशा इन दिनों आने वाली फिल्म एक विलेन के प्रमोशंस में बिजी हैं। वे इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी हैं। वहीं फिल्म मलंग के सीक्वल में भी वे जल्द ही नजर आएंगी। दोनों ही फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्टर हैं।
टाइगर श्रॉफ वर्कफ्रंट
टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे स्क्रू ढीला पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस और शशांक खैतान डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। इसके अलावा वे गणपथ में कृति सेनन के साथ देखे जाएंगे।