SIT करेगी सिद्धू मूसेवाला मर्डर की जांच, कनाडा की गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
SIT करेगी सिद्धू मूसेवाला मर्डर की जांच, कनाडा की गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Delhi. पंजाब (punjab) के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के मामले में एसआईटी (SIT) ने जांच के आदेश दिए है। इसके साथ कनाडा की लॉरेंस गैंग ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सिद्धू के दोस्त (Friend) का भी निधन हो गया है। जबकि एक अन्य दोस्त गंभीर स्थिति में है। बता दें पंजाब के मानसा के जवाहरके गांव में सिद्धू की गाड़ी पर 30 राउंड की फायरिंग की गई है।



प्रशंसक अस्पताल के बाहर कर रहे विरोध प्रदर्शन 



सिद्धू की हत्या के बाद पूरे पंजाब में सनसनी फैली है। उनके फैंस और परिजन अस्पताल (hospital) के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें पंजाब (punjab) की भगवंत मान सरकार ने 28मई (शनिवार) को ही उनकी की सुरक्षा को हटाया था। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू के पास पहले 10 गनमैन थे। लेकिन बाद में भगवंत मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। फैंस उनकी सिक्योरिटी की संख्या कम करने के मामले में आम आदमी सरकार के अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)



सिद्धू की मौत से मीका सिंह को लगा गहरा सदमा



सिद्धू  की मौत की खबर सुनकर दुनियाभर में शोक की लहर हैं। मशहूर सिंगर मीका (Mika)ने उनकी मौत को शर्मनाक बताया है। मीका ने अपने सोशल मीडिया पर सिद्धू की फोटो शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे पंजाबी होने का गर्व है। लेकिन आज मुझे ये बात कहने में शर्म महसूस हो रही है। महज 28 साल का एक यंग टैलेंटेड लड़का, जो दुनियाभर में इतना मशहूर था। ऐसे टैलेंटेड लड़के की पंजाब में पंजाबियों ने ही हत्या कर डाली। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पंजाब सरकार से मेरी निवेदन है कि वे हथियारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। हार्ट ब्रेकिंग। 




View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)



2016 से की थी सिंगिंग करियर की शुरुआत



सिद्धू के गानों के फैंस बहुत दीवाने थे। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत  2016 से की थी। उनका पहला गाना G Wagon था। हालांकि उनका ये गाना कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था। इसके बाद उन्होंने 2017 में  सो हाई ( So High) गाना गया। इस गाने से उन्हें दुनियाभर में खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा उन्होंन जस्ट लिसेन (Just Listen) , फेमस ( Famous),  जट्टा दा मुकाबला (Jatt Da Muqabala), बैड फैला (Badfella),  जी वैगन (G Wagon) समेत कई अन्य गाने गाए। 



मूसेवाला ने 3 महीने पहले लड़ा था विधानसभा चुनाव  



सिद्धू ने कुछ समय पहले ही पॉलिटिक्स (Politics) जॉइन की थी। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) से नजदीकियां होने की वजह से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मूसेवाला ने 3 महीने पहले ही मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. लेकिन वो ये चुनाव हार गए थे। सिद्धू करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। 


Just Listen SIT Arvind Kejriwal Punjab Bhagwant Mann Bollywood Singer सिद्धू मूसेवाला एसआईटी मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब अरविंद केजरीवाल Sidhu Moosewala सो हाई Famous