इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं सोनाक्षी सिन्हा, बोल ही दिया आई लव यू

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं सोनाक्षी सिन्हा, बोल ही दिया आई लव यू

Mumbai. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  पिछले कुछ दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में है। खबरें है कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) रिलेशनशिप(Sonakshi- Zaheer relationship)  में है। 2 जून को सोनाक्षी का जन्मदिन(sonakshi birthday) था। हाल ही में जहीर ने एक वीडियो(video) शेयर किया है। वीडियो में जहीर, सोनाक्षी को बिलेटेड बर्थडे(belated birthday) विश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने  'आई लव यू' लिखा हैं। ये पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है। यहां तक की एक्ट्रेस ने भी जहीर संग अपने रिलेशन पर मुहर लगा दी है। 







View this post on Instagram

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)





वीडियो में ये आ रहा नजर





जहीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में स्नैक्स खाते हुए नजर आ रही हैं। कैप्शन(video caption) में उन्होंने लिखा- "हैप्पी बर्थडे सोन्ज, मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू। आई लव यू, आने वाले वक्त में हम ऐसे ही हंसते, खाते और खुशियां बिखेरते रहें। जहीर  की पोस्ट में सोनाक्षी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- थैंक्यू, लव यू, अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है। एक यूजर ने लिखा- शादी कब करोगे, अपनी शादी में हमें बुलाओ या नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा-आप दोनों साथ में बहुत खुबसूरत लगते हो। जबकि कुछ फैंस कमेंट सेक्शन में दिल और फायर के इमोजी भेज रहे है। 





sonakshi





इस फिल्म में आएंगे दोनों नजर





सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही सतराम रमानी के निर्देशन में बनी फिल्म Double XL में नजर आएंगे। 





जानें जहीर के बारे





जहीर एक ज्वैलर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म 'द नोटबुक' से किया था।





फिऑन्से का हाथ थामे दिखी थी सोनाक्षी





कुछ समय पहले सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की है। फोटो में सोनाक्षी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही थी। इसमें उनके फिऑन्से ने उनका हाथ थामा था। हालांकि फोटो में सोनाक्षी के लकी चार्म का चेहरा नहीं दिख रहा था। इसके बाद फैंस ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड थे कि आखिर सोनाक्षी का हमसफर कौन है। लेकिन सोनाक्षी और जहीर के लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगा दी है। 







जहीर इकबाल द नोटबुक Double XL बॉलीवुड sonakshi birthday Sonakshi- Zaheer relationship Zaheer Iqbal सोनाक्षी सिन्हा Bollywood Mumbai sonakshi sinha रिलेशनशिप