सुनील शेट्‌टी ने की बेटी अथिया की शादी की तैयारियां शुरू, यहां करवाएंगे शादी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सुनील शेट्‌टी ने की बेटी अथिया की शादी की तैयारियां शुरू, यहां करवाएंगे शादी

Mumbai. सुनील शेट्‌टी (Sunil Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल ( KL Rahul) काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में है। हालांकि उन्होंने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर पर अथिया और केएल ने अपने रिलेशनशिप (Relationship) को ऑफिशियल किया था। इसके बाद दोनों चर्चा में आ गए थे। अब एक बार फिर दोनों सुर्खियों में छा गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुनील ने अपनी बेटी अथिया की शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। वे अथिया से बहुत प्यार करते हैं और वो उसकी शादी शानदार तरीके से करवाना चाहते हैं। 



ये होटल किया है बुक



सूत्रों के मुताबिक सुनील ने दिसंबर में होने वाली विंटर वेडिंग के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए मुंबई के बेस्ट होटल, कैटरर्स और डिजाइनर्स को बुक किया है। 



इन्हें किया जाएगा आमंत्रित



जानकारी के मुताबिक अथिया और केएल की शादी जुहू के फाइव स्टार होटल में हो सकती है और ये एक धमाकेदार वेडिंग होगी। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे और राहुल के क्रिकेट टीम के साथियों को आमंत्रित किया जाएगा। 



अथिया और केएल



इस साल नहीं करेंगे शादी



सूत्रों के मुताबिक हाल ही में अथिया के एक दोस्त ने बताया है कि अथिया और केएल की शादी की अफवाहें झूठी हैं। दोनों इस साल शादी नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अथिया के पास इस वक्त दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वे काफी व्यस्त है। जबकि केएल के लिए भी वर्ल्ड कप (world cup) आने वाला है। दोनों अपने-अपने काम में बहुत व्यस्त है इसलिए दोनों के पास इस साल शादी करने का बिल्कुल भी समय नहीं है।



कपल ने खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट



अथिया और केएल ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा के कार्टर रोड पर 4BHK का अपार्टमेंट रेंट पर लिया है। इसका रेंट 10 लाख रुपए है।

 


KL Rahul वर्ल्ड कप Relationship बॉलीवुड सुनील शेट्‌टी मुंबई अहान शेट्टी Bollywood Sunil Shetty Ahan Shetty Mumbai World Cup रिलेशनशिप केएल राहुल