अभिषेक बच्चन ने इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी की 2025 पावर लिस्ट में किया टॉप

Kaushiki | Jun 02, 2025, 18:23 IST
abhishek-bachchan
अभिषेक बच्चन ने अपनी वर्सटाइल एक्टिंग टैलेंट से इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी की 2025 की पावर लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। डिजिटल और OTT क्षेत्र में उनके शानदार योगदान को सराहा गया है।

मनोरंजन न्यूज इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी ने हाल ही में अपनी 2025 की टॉप 100 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट जारी की। इसमें अभिषेक बच्चन ने पहला स्थान हासिल किया।



इस लिस्ट में देश के सबसे इम्प्रेससिव डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। अपने 25 वर्षों के करियर में, अभिषेक ने डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाई है।



ये खबर भी पढ़ें... मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की बायोपिक बड़े पर्दे पर, फिल्म में कौन निभाएगा मेन रोल



OTT में अभिषेक की खास जगह

अभिषेक ने अपनी दमदार एक्टिंग से OTT पर दर्शकों का दिल जीता है। वेब सीरीज ‘Breathe: Into the Shadows’ और फिल्म ‘Be Happy’ में उनकी भूमिका को खासा सराहा गया। ‘Be Happy’ अमेजन प्राइम वीडियो पर बेहद लोकप्रिय रही, जिसमें उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हुई।



उन्होंने ‘युवा’, ‘लूडो’, ‘बॉब बिस्वास’, ‘घूमर’, ‘मनमर्जियां’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी फिल्म ‘दसवीं’ नेटफ्लिक्स पर और ‘बी हैप्पी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर टॉप रैंकिंग पर रही।



हाल ही में रिलीज हुई ‘आई वांट टू टॉक’ ने भी उन्हें व्यूवर्स से प्रशंसा दिलाई। इसके अलावा, ‘युवा’, ‘लूडो’, ‘बॉब बिस्वास’, ‘मनमर्जियां’, और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में उनके विविध किरदारों ने दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है।



ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में बनी फिल्म होमबाउंड ने कान्स में बटोरी वाहवाही, दुनियाभर में छाया भोपाल



अभिषेक का आने वाला प्रोजेक्ट

अभिषेक के टीम ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए लिखा:



“छाया से लेकर स्पॉटलाइट तक – @juniorbachchan ने सब कुछ किया है, और वे OTT स्टारडम के नियम फिर से लिख रहे हैं। अब #StreamingPowerList2025 के शीर्ष पर हैं।” वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ में नजर आने वाले हैं, जो उनकी लगातार हिट प्रोजेक्ट्स की सीरीज को जारी रखेगा।



ISA पावर लिस्ट में प्रोमिनेन्ट नेम्स

अभिषेक के बाद इस सूची में अदिति राव हैदरी और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। यूट्यूब आइकन अजय नागर उर्फ कैरीमिनाटी चौथे स्थान पर हैं, जो गैर-अभिनेता होने के बावजूद उच्च स्थान पर हैं।



ये खबर भी पढ़ें... काजोल की फिल्म मां की धमाकेदार ट्रेलर जल्द होगी रिलीज, दिखेगा सुपरनैचुरल ड्रामा का नया अंदाज



डिजिटल मनोरंजन क्षेत्र में ISA की भूमिका

इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी देश के डिजिटल मनोरंजन उद्योग को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रही है। ISA के संस्थापक विष्णु इंदुरी के अनुसार, यह पावर लिस्ट उन क्रिएटिव माइंड्स का सम्मान है जो मनोरंजन के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।



सह-संस्थापक राज नायक ने कहा कि स्ट्रीमिंग ने कंटेंट क्रिएशन को लोकतांत्रिक बनाया है और यह लिस्ट उन लोगों को सम्मानित करती है जो नई दिशा में काम कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें...परेश रावल ने बताया फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की वजह, बोलें सोच-समझकर लिया फैसला...



abhishek bachchan | Filmfare OTT Award Abhishek Bachchan | Bollywood News | Housefull 5



Tags:
  • Bollywood News
  • abhishek bachchan
  • अभिषेक बच्चन
  • OTT
  • Filmfare OTT Award Abhishek Bachchan
  • मनोरंजन न्यूज
  • Housefull 5