काजोल की फिल्म मां की धमाकेदार ट्रेलर जल्द होगी रिलीज, दिखेगा सुपरनैचुरल ड्रामा का नया अंदाज

Kaushiki | May 28, 2025, 17:16 IST
Share
maa film
maa film

काजोल की नई फिल्म ‘मां’ एक सुपरनैचुरल ड्रामा है, जिसे विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू और बांग्ला में भी रिलीज होगी।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘मां’ के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। यह फिल्म एक सुपरनैचुरल ड्रामा है, जिसे विशाल फुरिया डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘छोरी 2’ जैसी सफल फिल्मों का डिरेक्टिंग कर चुके हैं। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

ये खबर भी पढे़ं... समंदर के लहरों के बीच कार्तिक आर्यन ने दिया अपकमिंग फिल्म का मैसेज, फैंस में बढ़ा फिल्म का क्रेज

फिल्म का नया पोस्टर किया शेयर

काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मां’ फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह एक खतरनाक राक्षस से लड़ती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को चार गुना बढ़ा दिया है। काजोल ने पोस्ट में लिखा है, “रक्षक, भक्षक, रक्षा करने वाली और विनाश करने वाली मां, ट्रेलर 29 मई को रिलीज होगा।”

फिल्म की कहानी

‘मां’ फिल्म में काजोल को एक बिल्कुल नए और दमदार रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म पारंपरिक बॉलीवुड फिल्मों से अलग एक अनोखा विषय लेकर आ रही है।

काजोल ने अपनी एक्टिंग करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और इस बार भी वह अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढे़ं...जून 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका

फैंस का रिएक्शन

फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी है। यूजर्स ने काजोल के नए लुक और फिल्म के कॉन्सेप्ट को बहुत पसंद किया है।

एक यूजर ने लिखा, “मेरे से इस मास्टरपीस को देखने का इंतजार नहीं हो रहा।” वहीं, दूसरे ने कहा, “अजय देवगन के बाद अब शैतान से लड़ेंगी काजोल।” कई फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है।

ये खबर भी पढे़ं...किन अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ये रही पूरी लिस्ट

रिलीज की तैयारी

‘मां’ फिल्म को देवगन फिल्म्स बैनर के तहत बनाया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस में उत्साह है कि जल्द ही वे काजोल की इस नई भूमिका का आनंद उठा सकेंगे। इस पोस्टर पर कई यूजर्स अपनी रिएक्शंस दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म एक हॉरर सुपरनैचुरल ड्रामा है, जिसे अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है, जो दर्शकों को एक डरावने सफर पर ले जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषाओं में भी प्रदर्शित की जाएगी।

ये खबर भी पढे़ं...मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की बायोपिक बड़े पर्दे पर, फिल्म में कौन निभाएगा मेन रोल

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

bollywood masala | मनोरंजन न्यूज | upcoming film | Actress Kajol | एक्ट्रेस काजोल

Tags:
  • बॉलीवुड
  • upcoming film
  • अजय देवगन
  • Actress Kajol
  • एक्ट्रेस काजोल
  • मनोरंजन न्यूज
  • bollywood masala
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा