अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसी बीच डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अजय देवगन के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म का ट्रेलर किस दिन आएगा।
इस तारीख को आ रहा ट्रेलर
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो शेयर किया है और साथ ही बताया है कि 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर सोमवार 7 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी का वॉयस ओवर भी नजर आ रहा है। जिसमें वो कॉप्स यूनिवर्स को मिले प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। जिसमें सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी तीनों ही किरदार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल 7 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाला है।
ये भी खबर पढ़िए... 'सिंघम अगेन' ने रिलीज से पहले किया बंपर कलेक्शन, अजय देवगन के लिए सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़
बता दें कि 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के अलावा कई बड़े सितारे नजर आएंगे। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें