आलिया भट्ट की मां के साथ हुआ फ्रॉड, आप भी इन खास बातों का रखें ध्यान

Aparajita Priyadarshini | May 18, 2024, 17:57 IST
Share
alia
alia

मनोरंजन की दुनिया की जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनके साथ फ्रॉड करने की कोशिश हुई है

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनके साथ फ्रॉड करने की कोशिश हुई है। उनके पास दिल्ली कस्टम पुलिस बनकर फोन किया गया और फिर आधार कार्ड नंबर मांगा गाया। उनसे पैसे भी मांगने की कीशिश की गई।

सोनी राजदान ने अपने पोस्ट में लिखा हम लोगों के आसपास बहुत बड़ा फ्रॉड चल रहा है। किसी ने मुझे फोन किया और कहा कि वह दिल्ली कस्टम से बोल रहा है। उसने मुझसे कहा कि मैंने कोई गैरकानूनी ड्रग्स ऑर्डर की हैं। साथ ही कहा कि वह पुलिस से हैं। इसके बाद उसने मेरा आधार कार्ड नंबर मांगा और पैसे मांगने की कोशिश की। लेकिन मैंने उनके साथ जानकारी शेयर नहीं की और कहा कि मैं बाद में बात करूंगी। सोनी राजदान ने आगे लिखा मैं ऐसे तीन लोगों को जानती हूं जिनके पास ऐसा फोन आ चुका है। इसलिए ये पोस्ट शेयर कर रही हूं क्योंकि कोई भी इससे डर सकता है।

साइबर फ्रॉड से बचने के कुछ नियम

साइबर फ्रॉड से बचने का पहला कदम है सतर्क रहना। यदि आपको किसी अज्ञात व्यक्ति से ईमेल, मैसेज या कॉल मिलता है और वह आपसे आपकी पर्सनल और बैंकिंग संबंधी जानकारी मांगता है, तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे किसी भी व्यक्ति पर विश्वास न करें।

ये खबर भी पढ़िए...

TV पर नहीं आएंगे कपिल शर्मा, कमी पूरी करेगा MP का ये इंदौरी छोरा...

पासवर्ड सुरक्षित रखें
अपने ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड को नियमित रूप से बदलें और यह आपका नाम, मोबाइल नंबर वाले नहीं होने चाहिए।

सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग करें

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें। लैपटॉप के लिए एंटीवायरस और सिक्योरिटी वॉल का उपयोग करें।

फिशिंग ईमेल्स को पहचानें

किसी भी अनवांटेड ईमेल या मैसेज को क्लिक न करें, और उनसे कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें। सारी अपडेट्स को चेक करते रहें सुरक्षा सॉफ्टवेयर ,ब्राउजर और एंटीवायरस, को नियमित रूप से अपडेट करें ताकि आपका डिवाइस सुरक्षित रहे।

साइबर फ्रॉड की जानकारी रखें

सरकार भी समय-समय पर सुरक्षा गाइडलाइन जारी करती है। ब्लॉग्स,न्यूजलेटर्स,और सुरक्षा जानकारों के साथ रहकर अपने जागरूकता को बढ़ा सकते हैं।

बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें

व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें। सारी अपडेट्स को चेक करते रहें

Tags:
  • साइबर फ्रॉड से कैसे बचें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट
  • cyber crimes
  • alia bhatt mother
  • फिशिंग ईमेल्स
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट

By Mukesh Sharma

विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट
23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार

By VINAY VERMA

23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार
RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब

By Jitendra Shrivastava

EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री बढ़ी, 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट का दिखा बड़ा असर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री बढ़ी, 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट का दिखा बड़ा असर
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर

By VINAY VERMA

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर
SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना

By Jageshwar prasad

SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना