अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्माता ने पीड़ित परिवार को दिए दो करोड़ रुपए
Sandeep Kumar | Dec 25, 2024, 17:55 IST
allu-arjun-stampede Photograph: (allu-arjun-stampede)
संध्या थिएटर भगदड़ में महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन ने परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं क्या है भगदड़ का ये पूरा मामला
हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मृत महिला के परिजनों को अभिनेता और पुष्पा फिल्म के निर्माता ने दो करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। बताया जा रहा है दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेचता अल्लू अर्जुन के पिता और दिग्गज निर्माता अल्लू अरविंद, एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर भगदड़ में घायल हुए लड़के का इलाज चल रहा था। अभिनेता पहले उसका हाल चाल जाना। इसके बाद अल्लू अरविंद ने डॉक्टरों से बात की, जिन्होंने बताया कि लड़का ठीक हो रहा है और अब खुद सांस ले सकता है।
![104dbe6e-78b]()
पुष्पा-2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, बाहुबली का रिकॉर्ड टूटा
अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत
महिला की मौत के बाद, पीड़ित परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम, और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। तेलंगाना फिल्म विकास निगम के प्रमुख दिल राजू ने कहा कि फिल्म उद्योग और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात करेगा।
भगदड़ मामले में परिवार की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। जहां 'पुष्पा 2' फिल्म दिखाई जा रही थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को महिला की मौत के सिलसिले में शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।
104dbe6e-78b
पुष्पा-2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, बाहुबली का रिकॉर्ड टूटा
सहानुभूतिपूर्ण कदम
भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाली महिला और घायल बच्चे के परिवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन (एक करोड़), पुष्पा के निर्माता (50 लाख) और निर्देशक सुकुमार (50 लाख) ने कुल मिलाकर दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने अस्पताल में घायल बच्चे की स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा अब स्थिर है। आर्थिक मदद का चेक दिल राजू को सौंपा गया, जो परिवार तक पहुंचाया जाएगा।
सुरक्षा प्रबंधन की खामियां
ये था भगदड़ का पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA