/sootr/media/media_files/z6HpSmola1qxl8I1PEGI.jpg)
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि जब टैलेंट की कमी ना हो तो आप मंच नहीं ढूंढ़ते हैं बल्कि मंच आपको ढूंढती है। ऐसा ही कुछ कश्मीर की एक परी ने हालही में कर दिखाया है। 13 साल की इस कश्मीर की परी ने अमेरिका में धमाल मचा दिया है। जम्मू की 13 साल की डांसर अर्शिया शर्मा ने अमेरिकाज गॉट टैलेंट ( Americas Got Talent ) में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हॉरर फिल्म द एक्सॉर्सिस्ट ( The Exorcist ) से प्रेरित अपने डरावने डांस से दर्शकों और जजों को हैरान कर दिया।
खौफनाक प्रदर्शन
28 मई को हुए इस शो के सीजन 19 के प्रीमियर में अर्शिया ने अपने खौफनाक प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। यहां जज साइमन कॉवेल, सोफिया वेरगारा, हेदी क्लम और हॉवी मैंडेल कुछ और ही उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अर्शिया के अजीबो गरीब मूव्स देखकर वे हैरान रह गए।
अमेरिकाज गॉट टैलेंट
जम्मू से आई अर्शिया ने मंच पर अपने बदलाव से सभी को चौंका दिया है। उसने अपना रूप बदला, फटे कपड़े पहने, सफेद कॉन्टैक्ट लेंस पहने और डरावनी थीम के हिसाब से नकली खून भी लगाया। उसने एक डरावने गाने पर डांस किया, अपने शरीर को अविश्वसनीय तरीके से घुमाया, जिससे दर्शक दंग रह गए। यहां तक कि जज सोफिया वर्गारा भी मंच से अपनी नजरें नहीं हटा पाईं। अर्शिया ने जब अपना परफॉर्मेंस समाप्त किया, तो दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
नशे में धुत होकर रवीना टंडन ने की बुजुर्ग महिला से मारपीट
कौन है अर्शिया शर्मा
अर्शिया शर्मा जम्मू, भारत की एक प्रतिभाशाली युवा कलाकार हैं। इनका जन्म 2011 में हुआ था। वह पहले से ही डांस और मनोरंजन की दुनिया में खास पहचान बना चुकी हैं। अर्शिया को डांस और जिमनास्टिक दोनों का शौक है, वह विभिन्न कम्पटीशन और परफॉर्मेंस में अपने टैलैंट का प्रदर्शन करती हैं।