कश्मीर की लड़की ने मचाया अमेरिकाज गॉट टैलेंट के मंच पर धमाल

Dolly patil | Jun 02, 2024, 12:25 IST
Share
EDsaDAS
EDsaDAS

दुनिया के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो अमेरिकाज गॉट टैलेंट से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक लड़की को हॉरर म्यूजिक पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि जब टैलेंट की कमी ना हो तो आप मंच नहीं ढूंढ़ते हैं बल्कि मंच आपको ढूंढती है। ऐसा ही कुछ कश्मीर की एक परी ने हालही में कर दिखाया है। 13 साल की इस कश्मीर की परी ने अमेरिका में धमाल मचा दिया है। जम्मू की 13 साल की डांसर अर्शिया शर्मा ने अमेरिकाज गॉट टैलेंट ( Americas Got Talent )में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हॉरर फिल्म द एक्सॉर्सिस्ट ( The Exorcist )से प्रेरित अपने डरावने डांस से दर्शकों और जजों को हैरान कर दिया।

खौफनाक प्रदर्शन

28 मई को हुए इस शो के सीजन 19 के प्रीमियर में अर्शिया ने अपने खौफनाक प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। यहां जज साइमन कॉवेल, सोफिया वेरगारा, हेदी क्लम और हॉवी मैंडेल कुछ और ही उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अर्शिया के अजीबो गरीब मूव्स देखकर वे हैरान रह गए।

अमेरिकाज गॉट टैलेंट

जम्मू से आई अर्शिया ने मंच पर अपने बदलाव से सभी को चौंका दिया है। उसने अपना रूप बदला, फटे कपड़े पहने, सफेद कॉन्टैक्ट लेंस पहने और डरावनी थीम के हिसाब से नकली खून भी लगाया। उसने एक डरावने गाने पर डांस किया, अपने शरीर को अविश्वसनीय तरीके से घुमाया, जिससे दर्शक दंग रह गए। यहां तक कि जज सोफिया वर्गारा भी मंच से अपनी नजरें नहीं हटा पाईं। अर्शिया ने जब अपना परफॉर्मेंस समाप्त किया, तो दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

नशे में धुत होकर रवीना टंडन ने की बुजुर्ग महिला से मारपीट

कौन है अर्शिया शर्मा

अर्शिया शर्मा जम्मू, भारत की एक प्रतिभाशाली युवा कलाकार हैं। इनका जन्म 2011 में हुआ था। वह पहले से ही डांस और मनोरंजन की दुनिया में खास पहचान बना चुकी हैं। अर्शिया को डांस और जिमनास्टिक दोनों का शौक है, वह विभिन्न कम्पटीशन और परफॉर्मेंस में अपने टैलैंट का प्रदर्शन करती हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अमेरिका
  • कश्मीर
  • अमेरिकाज गॉट टैलेंट
  • Americas Got Talent
  • The Exorcist
  • फिल्म द एक्सॉर्सिस्ट
  • डांसर अर्शिया शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि