अब KBC के होस्ट नहीं होंगे अमिताभ बच्चन, आखिरी बार कहा- 'शुक्रिया'

Kaushiki | Mar 16, 2025, 16:42 IST
Share
big b
big b

अमिताभ बच्चन ने 'Kaun Banega Crorepati' के सेट से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी 25 साल की यात्रा और दर्शकों से मिले प्यार के बारे में भी बात की।

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 17वें सीजन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने साफ किया है कि वह इस बार कौन बनेगा करोड़पति 17 का हिस्सा नहीं होंगे।

हालांकि, बिग बी ने इस बात को बहुत ही इमोशनल तरीके से बताया और दर्शकों के साथ अपने रिश्ते की गहराई भी साझा की। उन्होंने अपनी 25 साल की यात्रा के बारे में भी बात की और कहा कि अगर उनके प्रयासों से किसी की जिंदगी में बदलाव आया है, तो वह अपनी कोशिशों को सफल मानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के इस एक्टर की होगी एंट्री

क्या बोले अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने वीडियो में बताया कि शो से जुड़ी हर याद उनके दिल में सजीव रहती है। उन्होंने कहा,

हर दौर की शुरुआत में एक सोच होती है, कि इतने सालों बाद भी वह प्यार और अपनापन मिलता है या नहीं।
उन्होंने आगे कहा,

इस खेल ने और इस मंच ने मुझे जितना कुछ दिया, वह उससे कहीं ज्यादा है। हमारी कोशिशों का कोई छोटा सा असर अगर किसी की जिंदगी में पड़ा है, तो हमें इस पर गर्व है।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा,

आप सभी की उम्मीदें बनी रहें और कभी न टूटें।
ये खबर भी पढ़ें... आमिर खान के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा शानदार ट्रीट, री-रिलीज होंगी हिट फिल्में

क्या था शो के 16वें सीजन का एक्सपीरियंस

अमिताभ ने 16वें सीजन को अलविदा कहते हुए कहा कि अगर इस शो ने किसी की जिंदगी में थोड़ा भी फर्क डाला है या उम्मीद की किरण दिखाई है, तो वह अपनी 25 सालों की मेहनत को सफल मानते हैं। शो से जुड़ी उनकी सारी यादें हमेशा के लिए अनमोल रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें... क्या आमिर खान तीसरी बार करेंगे शादी? क्या है उनके और गौरी के साथ रिश्ते का सच

गुडबाय का मैसेज

अमिताभ ने इमोशनल होते हुए कहा, “जाते-जाते मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, अपने सपनों को जिंदा रखें और कभी न रुकें, न झुकें। जहां भी और जैसे भी आप हैं, आप अनमोल हैं, मेरे प्रिय हैं, और मेरे अपने हैं। मैं अमिताभ बच्चन, इस दौर के लिए इस मंच से आखिरी बार कह रहा हूं- शुभरात्रि।”

thesootr links

Tags:
  • amitabh bachchan
  • अमिताभ बच्चन
  • अमिताभ बच्चन का ऐलान
  • Amitabh Kaun Banega Crorepati show
  • Amitabh Bachchan kbc shooting
  • टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति
  • मनोरंजन न्यूज
  • kaun banega crorepati
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा