शुरू हुई अनंत-राधिका की शादी की रस्में, दुल्हन जैसी सजी अंबानी परिवार की होने वाली बहू

Dolly patil | Jul 04, 2024, 10:27 IST
Share
 sdxfgf
sdxfgf

अनंत-राधिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी तैयारियां अब पूरी हो चुकी है। दोनों की शादी में अब महज 9 दिन ही बाकी है। इसी के साथ दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अब महज 9 दिन ही बाकी है। ऐसे में दोनों की ग्रैंड वेडिंग को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। इसी के साथ पूरा अंबानी परिवार इस शादी की तैयारियों में रमा हुआ है।

आपको बता दें कि कपल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई है। इसकी कुछ झलकियां हाल ही में सामने आई है। इस दौरान अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट गुजराती लुक में बिल्कुल दुल्हन जैसी सजी संवरी नजर आई हैं।

दुल्हन सी सजी राधिका

बुधवार कोअनंत-राधिका के लिए मामेरू फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूरे एंटीलिया को लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया।वहीं इस फंक्शन में कई मेहमान भी शामिल हुए थे। लेकिन हर किसी की नजरें अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट पर जाकर टिक गई थी।

aed
aed

इस फंक्शन के लिए राधिका ने पिंक कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा कैरी किया हुआ है। इसमें वो बिल्कुल दुल्हन जैसी नजर आ रही हैं। इस लुक को राधिका ने मांग टिका, गले में डायमंड की हैवी नेकलेस और कान में झुमके के साथ पूरा किया। राधिका का ये लुक भी हमेशा की तरह आते ही छा गया। लोग उनके लुक से अपने नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

क्या है मामेरू फंक्शन

बता दें कि मामेरू का मतलब है मामा। गुजराती परिवार में इस रस्म का काफी महत्व होता है। यह वह समारोह है, जिसमें दुल्हन को दूल्हे के मामा से उपहार मिलते हैं

जिसमें पारंपरिक कपड़े,आभूषण और पारंपरिक साड़ियां और चूड़ियां ( हाथी दांत की चूड़ियां ) सहित अन्य उपहार वस्तुएं शामिल होती हैं।

कब है शादी

अनंत-राधिका की शादी की बात करे तो दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसकी शुरुआत 12 जुलाई को शुभ विवाह से होगी।

इसके बाद 13 जुलाई को होने वाले आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
  • राधिका मर्चेंट
  • अनंत और राधिका
  • अनंत अंबानी और राधिका की शादी
  • अनंत अंबानी और राधिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज