कांन फिल्म फेस्टिवल : पहली भारतीय एक्ट्रेस अनसूया को बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड, पायल कपाड़िया की फिल्म को ग्रैंड प्रिक्स से सम्मानित

Dolly patil | May 26, 2024, 10:07 IST
Share
film festival
film festival

कोलकाता में जन्मी अनसूया सेनगुप्ता ने कांन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता है। यह सम्मान उन्हें कॉन्स्टेंटिन बोजानोव की फिल्म 'द शेमलेस' में उनकी भूमिका के लिए मिला है।

77वां कांन फिल्म फेस्टिवल भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई सारी खुशियां लेकर आया है। फेस्टिवल में भारतीय फिल्मकारों के काम को केवल सराहना ही नहीं मिली, बल्कि पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। इसी के साथ अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता ( Anasuya Sengupta )ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता है। यह पुरस्कार जीतने वाली वो पहली भारतीय एक्ट्रेस बनी है। दरअसल उन्हें फिल्म शेमलेस ( film shameless )में बेहतरीन भूमिका के लिए यह पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में एक सेक्स वर्कर की यात्रा को दर्शाया गया है, जो एक पुलिसकर्मी पर हमला करने के बाद वेश्यालय से भाग जाती है।

अनसूया ने जूरी का जताया आभार

अनसूया सेनगुप्ता ने हाल ही में दिए एक Interview में अपनी इस उपलब्धि को लेकर बातचीत की है। अनसूया ने कहा कि वो इस बात के लिए जूरी की बहुत आभारी हैं कि उन्होंने मेरी मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा कुछ हो रहा है। मैं लड़खड़ाते हुए मंच की ओर जा रही थी, जहां वे कलाकार मौजूद थे।

किस को समर्पित किया अवॉर्ड

अब अनसूया को देश भर से बधाई संदेश और प्यार मिल रहा है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इतने सारे लोगों से मिल रहे प्यार को पाकर दंग हूं। हर किसी को गौरवान्वित करना, मेरे लिए भी गर्व की बात है। इसी के साथ उन्होंने क्वीयर समुदाय को अपना अवार्ड समर्पित किया है।

कांस में पहली बार भारतीय को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

पायल कपाड़िया की फिल्म

पायल कपाड़िया की ऑल वी इमेजिन एज लाइट ( All We Imagine as Light )को कांन फिल्म फेस्टिवल ( cannes film festival )में स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। इसी के साथ पायल की फिल्म को ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड भी मिला है। पायल ये सम्मान पाने वाली पहली भारतीय निर्देशक महिला हैं।

सतना के सरकारी मेडिकल कॉलेज ने जुगाड़ से डॉक्टर भेजकर ली मान्यता

दो महिलाओं की जिंदगी पर बनी फिल्म

ऑल वी इमेजिन एज लाइट एक मलयालम-हिंदी भाषा की फिल्म है। यह दो युवा महिलाओं, प्रभा और अनु के जीवन की कहानी है और उनके जीवन की जटिलताओं को दिखाती है। प्रभा मुंबई की एक मेहनती नर्स है, जो अपने अलग हो चुके पति से अचानक मिले गिफ्ट से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कठिनाइयां महसूस करती है। वहीं, उसकी रूममेट अनु अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए हलचल भरे शहर में निजता ढूंढने के लिए संघर्ष से गुजरती है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Cannes Film Festival
  • अनसूया सेनगुप्ता
  • Anasuya Sengupta
  • फिल्म  शेमलेस
  • film shameless
  • पायल कपाड़िया की फिल्म
  • ऑल वी इमेजिन एज लाइट
  • All We Imagine as Light
  • कांन फिल्म फेस्टिवल
  • ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड
अधिकारियों की खींचतान में फंसी मध्यप्रदेश की 237 पर्यावरण मंजूरियां, अब सिया बैठक में होगा फैसला!

By Amresh Kushwaha

अधिकारियों की खींचतान में फंसी मध्यप्रदेश की 237 पर्यावरण मंजूरियां, अब सिया बैठक में होगा फैसला!
कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला: चार जांच कमेटियों ने दी क्लीनचिट, निलंबित तीन डॉक्टर हुए बहाल

By Jageshwar prasad

कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला: चार जांच कमेटियों ने दी क्लीनचिट, निलंबित तीन डॉक्टर हुए बहाल
पुलिसकर्मी को ही निवेश के नाम पर 16 लाख का चूना, 20 प्रतिशत कमीशन का दिया था लालच

By Ashish Bhardwaj

पुलिसकर्मी को ही निवेश के नाम पर 16 लाख का चूना, 20 प्रतिशत कमीशन का दिया था लालच
राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मानद उपाधियों के वितरण पर उठे सवाल, 14 विश्वविद्यालयों ने नहीं दी एक भी डिग्री

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मानद उपाधियों के वितरण पर उठे सवाल, 14 विश्वविद्यालयों ने नहीं दी एक भी डिग्री
रायपुर हत्याकांड: महिला के नाखूनों के DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ऐसे बेनकाब हुए तीनों कातिल

By Harrison Masih

रायपुर हत्याकांड: महिला के नाखूनों के DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ऐसे बेनकाब हुए तीनों कातिल
त्योहारों के मौसम में हवाई टिकटों की कीमतें बढ़ीं, बेंगलुरु से जयपुर का किराया 27 हजार तक पहुंचा

By Ashish Bhardwaj

त्योहारों के मौसम में हवाई टिकटों की कीमतें बढ़ीं, बेंगलुरु से जयपुर का किराया 27 हजार तक पहुंचा
इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल

By Amresh Kushwaha

इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल