लाफ्टर शेफ्स में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज की एंट्री

Amresh Kushwaha | Jul 30, 2024, 16:51 IST
Share
Laughter Chefs अनिरुद्धाचार्य महाराज
Laughter Chefs अनिरुद्धाचार्य महाराज

टीवी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट बहुत कम वक्त में काफी लोकप्रिय हो गया है। अब इसमें तड़का लगाने के लिए आए दिन वायरल होने वाले गुरुजी अनिरुद्धाचार्य जी के शामिल होने की खबर सामने आई है।

कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। नए-नए मेहमानों की एंट्री और उनके साथ जमकर होने वाली मस्ती जनता को हंसाने में कामयाब साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार, इस शो में नया तड़का लगाते हुए अब मेकर्स इसमें धर्म गुरु अनिरुद्धाचार्य जी की एंट्री कराने वाले हैं।

सीरियल की टाइमिंग में किया गया बदलाब

Laughter Chefs - Unlimited Entertainment सीरियल की टाइमिंग में 1 अगस्त से बदलाव किया गया है और अब दर्शक यह शो हर गुरुवार और शुक्रवार को रात 10 बजे एन्जॉय कर पाएंगे। यह टाइमिंग दर्शकों को प्री-वीकेंड पर डिनर के वक्त बढ़िया कॉमेडी डोज देने का काम करेगी। इससे पहले यह शो हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे आता था।

जानें कौन हैं धर्म गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज?

बता दें कि अनिरुद्धाचार्य जी महाराज वृंदावन के चर्चित और लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषि हैं। वह अपने वैदिक ज्ञान और कथा वाचन के अनूठे अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कथा वाचन के दौरान की उनकी क्लिप को रील बनाकर फैंस खूब शेयर करते हैं।

लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा कॉमेडी शो

बात करें कॉमेडी शो Laughter Chefs की तो इसमें भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, विकी जैन, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी, रीमा शेष, निया शर्मा और कश्मीरा शाह भी नजर आती हैं। शो के अभी तक के सभी एपिसोड खूब पसंद किए गए हैं।

लाफ्टर शेफ्स शो भी 'द कपिल शर्मा शो' की तरह नए-नए मेहमानों की एंट्री और उनके साथ होने वाली जबरदस्त मस्ती के चलते लोकप्रिय होता जा रहा है। अब देखना होगा कि इस कॉमेडी शो में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की एंट्री के बाद क्या नया मसाला एड होता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • entertainment news
  • अनिरुद्धाचार्य
  • कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
  • Entertainment
  • लाफ्टर शेफ्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा