शिवाजी महाराज पर बयान देकर फंसे बागेश्वर बाबा, सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख ने जताई नाराजगी
Kaushiki | Apr 28, 2026, 12:46 IST
riteish deshmukh
धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिससे माहौल गरम हो गया। इस पर एक्टर रितेश देशमुख ने नाराजगी जताई। विवाद बढ़ते देख, बागेश्वर बाबा ने अब माफी मांग ली है।
Shivaji Maharaj Controversy: आजकल सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छाया हुआ है। ये विवाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ा है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एक टिप्पणी की थी।
इस टिप्पणी के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। खासकर महाराष्ट्र में इस बयान का कड़ा विरोध हो रहा है। एक्टर रितेश देशमुख ने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने बाबा को सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
विवाद बढ़ता देख बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। बता दें कि, रितेश अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी में महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं।
फिल्म एक मई को पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है। लेकिन उससे पहले इस विवाद ने रितेश के रियल लाइफ शिव-भक्त वाले रूप को जनता के सामने ला दिया है। आइए जानें क्या है पूरा मामला...
![शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़के रितेश देशमुख, बोले- ये बर्दाश्त नहीं - Riteish Deshmukh Reacts Baba Dhirendra Krishna Shastri Controversial Remarks ...]()
बता दें कि, पूरा मामला नागपुर के एक समारोह से शुरू हुआ था। वहां बाबा ने शिवाजी महाराज के बारे में कुछ कहा। बाबा ने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपना मुकुट गुरु समर्थ रामदास के चरणों में रख दिया और लड़ने से मना कर दिया।
वे बोले कि महाराज युद्ध लड़कर थक गए थे। लेकिन इतिहास के जानकार और रितेश देशमुख ने इसे पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि महाराज कभी हार नहीं माने थे।
इस विवाद के बाद एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर मराठी में एक पोस्ट लिखी। रितेश ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का अपमान बर्दाश्त नहीं है। किसी भी शिव-भक्त का खून खौलना बहुत ही लाजिमी है।
रितेश ने लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत बहुत बड़ी है। कोई भी आकर कुछ भी बकवास नहीं कर सकता। उन्होंने महाराज को सम्राटों का सम्राट कहकर संबोधित किया। रितेश की यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हुई।
![814303c4-5ea]()
मामला बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकला। वे महाराज का दिल से बहुत सम्मान करते हैं। बाबा ने कहा कि उन्होंने कुछ अनुचित नहीं कहा।
फिर भी लोगों की भावनाएं आहत हुई तो माफी। उन्होंने कहा कि सनातनी लोगों को आपस में नहीं लड़ना चाहिए। बाबा ने स्पष्ट किया कि वे महाराज के लिए जीते हैं। उन्होंने तहे दिल से अपनी गलती पर खेद जताया है।
![Riteish Deshmukh Raja Shivaji Maharaj Movie Release Date | Poster Launch]()
रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म राजा शिवाजी एक मई को आएगी। इस फिल्म में रितेश खुद शिवाजी महाराज बने हैं। वे महाराज के शुरुआती जीवन का संघर्ष दिखाएंगे।
ये फिल्म स्वराज्य की स्थापना की पूरी कहानी कहेगी। रितेश अपनी फिल्म के जरिए सही इतिहास दिखाना चाहते हैं। विवाद के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फैंस रितेश के इस साहसी रुख की तारीफ कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
रितेश या संजय दत्त, जानें Raja Shivaji फिल्म में किसने वसूली सबसे तगड़ी फीस
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
SRK Upcoming Movies: आ रही है शाहरुख की 5 फिल्में, जो हिला देंगी बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड
Bhooth Bangla Collection: अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिनों में 60 करोड़ पार
इस टिप्पणी के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। खासकर महाराष्ट्र में इस बयान का कड़ा विरोध हो रहा है। एक्टर रितेश देशमुख ने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने बाबा को सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
विवाद बढ़ता देख बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। बता दें कि, रितेश अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी में महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं।
फिल्म एक मई को पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है। लेकिन उससे पहले इस विवाद ने रितेश के रियल लाइफ शिव-भक्त वाले रूप को जनता के सामने ला दिया है। आइए जानें क्या है पूरा मामला...
शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़के रितेश देशमुख, बोले- ये बर्दाश्त नहीं - Riteish Deshmukh Reacts Baba Dhirendra Krishna Shastri Controversial Remarks ...
धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था
वे बोले कि महाराज युद्ध लड़कर थक गए थे। लेकिन इतिहास के जानकार और रितेश देशमुख ने इसे पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि महाराज कभी हार नहीं माने थे।
कोणीतरी येतो आणि आपल्या आराध्य दैवताबद्दल काहीतरी विकृत बरळतो, एक शिवप्रेमी-शिवभक्त म्हणून हे अमान्य आणि संतापजनक आहे.
असले चौकटीत अडकवण्याचे फोल प्रयत्न काळाच्या उदरात गडप होतील. पण सह्याद्रीच्या पर्वतरांगा जशा लाखो वर्ष आधी होत्या तसंच ‘ते’ एकच नाव करोडो वर्ष भविष्यातही राहील.…
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 26, 2026
सोशल मीडिया पर रितेश का तीखा प्रहार
रितेश ने लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत बहुत बड़ी है। कोई भी आकर कुछ भी बकवास नहीं कर सकता। उन्होंने महाराज को सम्राटों का सम्राट कहकर संबोधित किया। रितेश की यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हुई।
814303c4-5ea
विवाद बढ़ा तो बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी
फिर भी लोगों की भावनाएं आहत हुई तो माफी। उन्होंने कहा कि सनातनी लोगों को आपस में नहीं लड़ना चाहिए। बाबा ने स्पष्ट किया कि वे महाराज के लिए जीते हैं। उन्होंने तहे दिल से अपनी गलती पर खेद जताया है।
Riteish Deshmukh Raja Shivaji Maharaj Movie Release Date | Poster Launch
फिल्म राजा शिवाजी में रितेश का मिशन
ये फिल्म स्वराज्य की स्थापना की पूरी कहानी कहेगी। रितेश अपनी फिल्म के जरिए सही इतिहास दिखाना चाहते हैं। विवाद के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फैंस रितेश के इस साहसी रुख की तारीफ कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
रितेश या संजय दत्त, जानें Raja Shivaji फिल्म में किसने वसूली सबसे तगड़ी फीस
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
SRK Upcoming Movies: आ रही है शाहरुख की 5 फिल्में, जो हिला देंगी बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड
Bhooth Bangla Collection: अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिनों में 60 करोड़ पार
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava