Bigg Boss 20: सलमान खान के घर में कैद होंगे ये मशहूर सितारे, दिखेंगे ये बड़े चेहरे
Bigg Boss 20 Contestants: मनोरंजन की दुनिया में जब भी रियलिटी शो का नाम आता है, तो बिग बॉस का नाम सबसे ऊपर रहता है। सलमान खान का यह शो अपने 20वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। छोटे पर्दे का यह सबसे बड़ा ड्रामा शो फैंस को बेहद पसंद आता है।
प्रीमियर की तारीख करीब आते ही शो के सितारों के नाम सामने आने लगे हैं। इस बार घर के अंदर खेल, बॉलीवुड और सोशल मीडिया जगत के सितारे साथ दिखेंगे। सोशल मीडिया पर भी नए सीजन को लेकर चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं।
बॉलीवुड के कई दिग्गज नाम इस बार बिग बॉस के घर में बंद होने वाले हैं। फैंस यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि घर में कौन-कौन से चेहरे दिखेंगे। आइए जानते हैं कि किन-किन सितारों के नाम पर मुहर लगने वाली है।
बिग बॉस 20 में होगी मौनी रॉय की एंट्री
रिपोर्ट के मुताबिक, नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम सबसे आगे है। मौनी ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने मौनी को शो में लाने के लिए भारी रकम ऑफर की है। दर्शक भी उनके अनफिल्टर्ड और बेबाक अंदाज को देखने के लिए बेताब हैं।
मौनी की एंट्री से शो की टीआरपी आसमान छू सकती है। उनके साथ कोई मिल गया फिल्म के मशहूर विलेन रजत बेदी का नाम भी सामने आया है। रजत बेदी भी इस बार शो में अपनी किस्मत आजमाते दिख सकते हैं। बॉलीवुड के ये दोनों नाम दर्शकों का बहुत मनोरंजन करेंगे।
मैरी कॉम और काजी तौकीर बढ़ाएंगे ग्लैमर
खेल जगत से छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का नाम सामने आ रहा है। मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी नए सीजन के लिए भारत की इस स्टार खिलाड़ी से संपर्क किया है।
मैरी कॉम के अलावा फेम गुरुकुल के विजेता सिंगर काजी तौकीर से भी बातचीत जारी है। काजी तौकीर ने साल 2005 में रियलिटी शो का खिताब अपने नाम किया था।
इन दोनों दिग्गजों की एंट्री से शो का माहौल काफी मजेदार हो जाएगा। अगर मैरी कॉम आती हैं, तो घर के बाकी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर मिलेगी। दोनों ही चेहरे दर्शकों के लिए बहुत खास साबित हो सकते हैं।
सुनीता आहूजा की एंट्री पर फंसा पेच
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी खबरों में था। लेकिन खबरों की मानें तो सुनीता आहूजा की एंट्री होना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
सुनीता पहले एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप का हिस्सा रह चुकी हैं। उस शो के कड़े कानूनी कॉन्ट्रैक्ट की वजह से वह किसी दूसरे शो में नहीं जा सकती हैं।
इस लीगल क्लॉज के कारण सुनीता का नाम अब इस लिस्ट से पूरी तरह बाहर हो गया है। हालांकि, फैंस गोविंदा को लेकर अभी भी काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। गोविंदा की एंट्री अगर होती है, तो यह सीजन ऐतिहासिक बन जाएगा।
Bigg-boss 20 में दिखेंगे ये सोशल मीडिया स्टार्स
टीवी की पॉपुलर बहुएं और यंग एक्ट्रेस भी इस बार शो का हिस्सा बनने वाली हैं। 'मैडम सर' फेम युक्ति कपूर ने खुद शो में जाने के संकेत दिए हैं।
यूट्यूब क्रिएटर आशीष चंचलानी और स्प्लिट्सविला 16 के विजेता कुशल तंवर भी लिस्ट में हैं। इनके अलावा नीति टेलर और जेनिफर विंगेट जैसे नामों की भी जोरदार चर्चा है।
अंजलि अरोड़ा, अशनूर कौर और मॉडल एल्नाज नोरौजी का नाम भी लगभग पक्का माना जा रहा है। यह स्टार्स अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग के साथ शो में तड़का लगाने आ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान के घर में कौन-कौन कैद होता है।
ये खबरें भी पढ़ें....
अगस्त के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स में होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में
Top Sawan Movies: केदारनाथ से देवों के देव महादेव तक, देखें ये टॉप शो-मूवीज
August Movies: टॉक्सिक से लेकर आवारापन 2 तक, अगस्त में लगेगा फिल्मों का मेला
Mirzapur The Movie का धमाकेदार ट्रेलर आउट, 4 सितंबर को होगा रिलीज