Top Sawan Movies: केदारनाथ से देवों के देव महादेव तक, देखें ये टॉप शो-मूवीज

Kaushiki | Published:
Share
Top Sawan Movies
Top Sawan Movies

सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भगवान शिव के सच्चे भक्त हैं, तो बॉलीवुड की ये 5 बेहतरीन फिल्में और 5 सुपरहिट सीरियल्स आपकी भक्ति को और गहरा बना देंगे। ये शो आपके मन को शांति और भक्ति भाव से भर देंगे।

Top Sawan Movies: सावन का महीना शुरू होते ही चारों तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले की जबरदस्त गूंज सुनाई देती रहती है। हर शिवभक्त इस वक्त भक्ति के पूरे मूड में रहते हैं। अब ऐसे में भक्ति सिर्फ मंदिर जाने तक ही सीमित नहीं रहती है। हमारे सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री ने भी महादेव की महिमा को बखूबी दिखाया है।

बॉलीवुड फिल्मों और मैथोलॉजिकल टीवी सीरियल्स ने महादेव की महिमा को पर्दे पर बहुत ही ग्रैंड और इमोशनल अंदाज में पेश किया है। चाहे केदारनाथ के बैकड्रॉप पर बनी लव स्टोरी हो या टीवी पर महादेव के शांत और रौद्र रूप का ब्लॉकबस्टर प्रेजेंटेशन। ये शोज और मूवीज आपके दिल को सुकून से भर देंगे।

तो ऐसे में अगर आप इस सावन वीकेंड पर घर बैठकर भक्ति के साथ-साथ फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं। तो यह लिस्ट आपके लिए है। आइए जानें टॉप बॉलीवुड फिल्मों और सुपरहिट टीवी सीरियल्स, जो इस सावन आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए।

शिव भक्ति के टॉप बॉलीवुड फिल्म

Kedarnath (2018) Movie | Sushant Singh Rajput | Sara Ali Khan | Complete  Story Explanation & Fact
Kedarnath (2018) Movie | Sushant Singh Rajput | Sara Ali Khan | Complete Story Explanation & Fact


केदारनाथ

फिल्म केदारनाथ भगवान शिव के पावन धाम और उनकी असीम महिमा पर बेस्ड है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान मेन रोल में नजर आए हैं। कहानी केदारनाथ में आई डेसट्रक्टिव नेचुरल डिजास्टर के बीच पनपती लव स्टोरी को दिखाती है। फिल्म में सुशांत का किरदार एक सच्चे और समर्पित शिव भक्त के रूप में दिखता है। इसका सुपरहिट गाना नमो नमो सावन में हर भक्त के रोंगटे खड़े कर देता है।

OMG 2 - Official Teaser | Akshay Kumar, Pankaj Tripathi, Yami Gautam | Amit  Rai | In Theatres Aug 11
OMG 2 - Official Teaser | Akshay Kumar, Pankaj Tripathi, Yami Gautam | Amit Rai | In Theatres Aug 11


ओएमजी 2

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG-2 एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत का अमेजिंग रोल निभाया है।

कहानी में जब एक भक्त मुसीबत में पड़ता है, तब महादेव खुद उसकी मदद करते हैं। ये फिल्म आस्था, विश्वास और सामाजिक संदेश का बहुत सुंदर और अनोखा जंकशन है।

Brahmastra Part One: Shiva Full Movie Hindi Facts | Ranbir Kapoor| Alia  Bhatt| Amitabh B| Mouni R
Brahmastra Part One: Shiva Full Movie Hindi Facts | Ranbir Kapoor| Alia Bhatt| Amitabh B| Mouni R


ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पूरी तरह शिव तत्व से इंस्पायर्ड है। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है, जो आग से नहीं जलता।

स्टोरी अस्त्रों के देवता और भगवान शिव की शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के वीएफएक्स और विजुअल्स दर्शकों को एक नई इमेजिनरी वर्ल्ड में ले जाते हैं। फिल्म का गाना देवा देवा शिव भक्ति का एक अलग ही उत्साह भर देता है।

Shivaay (शिवाय) Movie Official Trailler | Ajay Devgn, Sayyeshaa, Erika  Kaar, Girish Karnad
Shivaay (शिवाय) Movie Official Trailler | Ajay Devgn, Sayyeshaa, Erika Kaar, Girish Karnad


शिवाय

अजय देवगन की फिल्म शिवाय एक जबरदस्त एक्शन और इमोशनल ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म डायरेक्टली भगवान शिव के विनाशकारी और रक्षक रूप से इंस्पायर्ड है।

फिल्म का मेन रोल अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाता है। अजय देवगन का किरदार बुराई का अंत करने के लिए शिव का रूप धारण करता है। फिल्म का टाइटल ट्रैक बोलो हर हर सावन में हर शिव भक्त को रोमांचित करता है।

Baahubali: The Beginning (2015) - IMDb
Baahubali: The Beginning (2015) - IMDb


बाहुबली: द बिगनिंग

बाहुबली फिल्म में भगवान शिव के लिए अटूट आस्था का आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस दिखाया गया है। प्रभास का विशाल शिवलिंग को कंधे पर उठाकर झरने के नीचे स्थापित करना हिस्टोरिकल सीन है।

यह सीन दिखाता है कि सच्ची शिव भक्ति में कितनी अपार शक्ति छिपी होती है। फिल्म का गाना 'कौन है वो कौन है वो' सीधे आपके रोंगटे खड़े कर देता है। सावन के महीने में इस आइकॉनिक सीन को देखना हर भक्त को आनंदित करता है।

शिव भक्ति के टॉप टीवी सीरियल्स

72fe1ea1-510
72fe1ea1-510


देवों के देव महादेव

ये भगवान शिव पर बना सबसे पॉपुलर और वेल-नोन सीरियल माना जाता है। एक्टर मोहित रैना ने इसमें भगवान शिव का मेन रोल निभाया था। शो में महादेव के जन्म, विवाह और लीलाओं को बहुत गहराई से दिखाया गया है।

इसकी ग्रान्डुर, डायलाग और म्यूजिक आज भी दर्शकों के दिलों में पूरी तरह बसे हैं। सावन में इस सीरियल के एपिसोड्स देखना शिव भक्तों के लिए सबसे बेस्ट है।

46c0e29d-647
46c0e29d-647


नमः लक्ष्मी नारायण

ये टीवी शो भगवान शिव और भगवान विष्णु की अटूट दोस्ती पर बेस्ड है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे शिव और विष्णु मिलकर संसार की रक्षा करते हैं। शो में भगवान शिव के विभिन्न अवतारों और उनके शांत रूप को दिखाया गया है। इसकी पौराणिक कहानी और सुंदर विजुअल्स दर्शकों को भक्ति भाव से भर देते हैं।

8027952c-a19
8027952c-a19


महाकाली: अंत ही आरंभ है

ये धारावाहिक भगवान शिव और माता पार्वती के महाकाली रूप की कहानी इंडीकेट करता है। एक्टर सौरभ राज जैन ने इसमें भगवान शिव का बेहद शांत एक्टिंग किया है।

शो में दिखाया गया है कि कैसे शिव अपनी शक्ति पार्वती को गाइडेंस देते हैं। जब-जब संसार में पाप बढ़ता है, तब-तब महादेव और काली विनाश करते हैं।

43f9410a-4e8
43f9410a-4e8


शिव शक्ति: तप त्याग तांडव

ये हाल के समय का बेहद पॉपुलर और पसंदीदा मैथोलॉजिकल टीवी सीरियल बन चुका है। इसमें भगवान शिव और माता शक्ति के प्रेम, त्याग और तपस्या की कहानी है। शो में शिव के वैरागी रूप से लेकर गृहस्थ रूप तक का सुंदर सफर है। इसके विजुअल इफेक्ट्स और एक्टर्स की एक्टिंग इसे बहुत खास और ग्रैंड बनाती है। serial

ये खबरें भी पढ़ें...

Jana Nayagan Review: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने पर्दे पर मचाया धमाल

4 मिनट 10 सेकंड के Ramayana Trailer देख उड़े फैंस के होश, सोशल मीडिया पर छाए रावण

Alpha Trailer में दिखा आलिया का जबरदस्त कॉन्फिडेंस, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शुरू हुआ भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन, नोट कर लें सावन सोमवार की तारीखें

Tags:
  • OMG-2
  • बॉलीवुड
  • भगवान शिव
  • अक्षय कुमार
  • फिल्म केदारनाथ
  • serial
  • सावन
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

By VINAY VERMA

NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी

By CHAKRESH

फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट