वायरल गर्ल रिया आहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, सलमान का नया दांव

Manya Jain | Aug 26, 2026, 18:10 IST
Share
bigg boss 20 rhiya ahir love gill voting
bigg boss 20 rhiya ahir love gill voting

बिग बॉस 20 में एंट्री के लिए रिया आहिर और लव गिल के बीच फैंस का फैसला वोटिंग चल रही है। जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वही घर में आधिकारिक कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करेगा। शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा।

छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 20 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान से जुड़े इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही हैं। शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। इस सीजन में सलमान खान एक बार फिर फैंस का फैसला कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं, जिसके जरिए दर्शक रिया आहिर और लव गिल में से किसी एक को वोट देकर घर में जगह दिला सकते हैं। जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वही आधिकारिक कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस हाउस में एंट्री करेगा।

शो के मेकर्स ने बिग बॉस 20 से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है। वोटिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर चल रही है और यह 2 सितंबर रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

एक तस्वीर से मशहूर हुईं रिया आहिर

रिया आहिर 27 साल की मॉडल हैं। जुलाई में मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वे वायरल हो गई थीं। नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पुलिस वैन में प्रदर्शनकारियों को ले जाते समय रिया ने वैन के आगे खड़े होकर रास्ता रोका था। बारिश में फैली बांहों वाली उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही।

रिया खुद को छात्र आंदोलन का चेहरा नहीं बताती हैं। उनका कहना है कि वे सिर्फ उन बच्चों की मदद करना चाहती थीं, जिन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया जा रहा था।

रिया इंस्टाग्राम पर करीब 3.24 लाख फॉलोअर्स रखती हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो किए हैं और हाल ही में दिलबारा गाने में भी नजर आईं। वे उद्यमी भी हैं और रियासत नाम का लक्जरी हैंडक्राफ्टेड ब्रांड चलाती हैं, जो भारतीय कारीगरों के साथ मिलकर काम करता है।

लव गिल की एंट्री की उम्मीद

दूसरी तरफ बिग बॉस 20 के घर में एंट्री की दौड़ में शामिल लव गिल पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। टीवी शो तू पतंग मैं डोर में उनकी भूमिका काफी लोकप्रिय रही थी। उन्होंने हेटर्स, शक्कर पारे, वेखी जा छेड़ी ना, फरलो और हांजी कौन जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं।

पिछले सीजन में भी हुआ था फैंस का फैसला

बता दें कि पिछले सीजन के शुरू होने से पहले भी फैंस का फैसला कॉन्सेप्ट लाया गया था। उस दौरान मृदुल तिवारी को ज्यादा वोट मिले थे और वे प्रीमियर में घर में गए थे। वहीं शहबाज बाद में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आए थे। इस बार भी वोटिंग की प्रक्रिया जियोहॉटस्टार ऐप के जरिए ही हो रही है।

कौन हैं रिया अहिर

शिव्या कनोजिया और ओसामा रावल की रिपोर्ट के अनुसार, रिया अहिर पेशे से मॉडल हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब एक लाख फॉलोअर्स हैं। वे कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उनका सबसे हालिया काम गाने "दिलबरा" के वीडियो में देखा गया था।

Who Is Riya Ahir:कौन हैं रिया अहीर? 27 साल की मॉडल को ट्विकंल समेत कई  सेलेब्स का सपोर्ट; सोशल मीडिया पर छाईं - Who Is Rhiya Ahir Mumbai Based  Model Blocked Police
Who Is Riya Ahir:कौन हैं रिया अहीर? 27 साल की मॉडल को ट्विकंल समेत कई सेलेब्स का सपोर्ट; सोशल मीडिया पर छाईं - Who Is Rhiya Ahir Mumbai Based Model Blocked Police

गुरुवार को रिया दादर के कोहिनूर स्क्वायर से शिवाजी पार्क की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने डिटेनी से भरी पुलिस वैन देखी। यह वह समय था जब दिल्ली में सीजेपी की अगुवाई में परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन जारी था। मुंबई में भी युवा प्रदर्शनकारी 'संसद चलो' मार्च के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरे थे।

वैन के आगे क्यों आईं रिया

रिया ने बताया कि वे खुद को रोक नहीं पाईं। उनके मुताबिक प्रदर्शनकारियों के नारों ने उन्हें अपनी ओर खींचा और उन्हें लगा कि प्रदर्शन में शामिल होना यहीं से शुरू होता है।

पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वैन कुछ दूर जाने के बाद डिटेनी को छोड़ दिया जाएगा, लेकिन रिया ने यह बात मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस के पास इसका कोई जवाब नहीं था, जिससे साफ लगा कि वे गलत थे।

ये भी पढ़ें...

पुलिस वैन रोकने वाली लड़की बनी सोशल मीडिया सेंसेशन, जानें कौन हैं रिया अहिर

रक्षाबंधन ऐड ट्रोलिंग करने वालों को कृति सेनन ने दिया जवाब, बोलीं- दिल में है संस्कृति

अब टीवी पर दिखेगा हिटमैन रोहित शर्मा का नया अवतार, होस्ट करेंगे गेम शो

स्मार्ट टीवी पर क्लीन कंटेंट का बढ़ा ट्रेंड, भारत में 87% बढ़े ओटीटी व्यूअर्स

Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • सोशल मीडिया
  • बिग बॉस
  • रियलिटी शो
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!

By Amresh Kushwaha

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा

By Aman Vaishnav

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?

By Harish Divekar

News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज