New Update
/sootr/media/post_banners/b703971924f41aa2ee6b8fcc347e8557aa1ffedf40c1975ae7fba42e94b12185.png)
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस बार टोक्यो में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि टीम ब्रिटेन से हार गई लेकिन भारत की यह हार भी ऐतिहासिक है। पूरा देश हॉकी टीम का हौसला बढ़ा रहा है और उनके इतना आगे जाने पर उन्हें बधाई दे रहा है। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हैं, जिनमें सबसे खास शाहरुख खान का ट्वीट है।
शाहरुख खान ने टीम को इंस्पिरेशनल बताया
शाहरुख खान फिल्म 'चक दे इंडिया' में महिला हॉकी टीम के कोच का किरदार निभा चुके हैं। शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा कि दिल टूट गया!!! लेकिन आप सभी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया। आप सभी ने पूरे भारत को इंस्पायर किया। ये अपने आप में बड़ी जीत है।