Bollywood Movies in May: रोमांटिक ड्रामा से माइथोलॉजी तक, मई में रिलीज होंगे ये बड़े प्रोजेक्ट्स
Anjali Dwivedi | Apr 27, 2026, 15:23 IST
bollywood movies releasing may 2026 list
मई 2026 में वरुण धवन, रितेश देशमुख और आयुष्मान खुराना जैसे सितारों की फिल्में रिलीज होंगी। राजा शिवाजी से लेकर एक दिन तक, मूवी लवर्स के लिए यह महीना मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।
Entertainment News.सिनेमा प्रेमियों के लिए साल 2026 का मई महीना खुशियों की पिटारा लेकर आ रहा है। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े सितारों की फिल्में टकराने वाली हैं। वरुण धवन की कॉमेडी से लेकर रितेश देशमुख की ऐतिहासिक गाथा तक, मनोरंजन का हर रंग पर्दे पर दिखेगा। अगर आप भी मूवी लवर हैं, तो कैलेंडर मार्क कर लीजिए क्योंकि मई में थिएटर में फिल्मों का मेला लगने वाला है।
मई महीने की शुरुआत ही एक बड़े क्लैश के साथ हो रही है। एक मई 2026 को दो बड़ी फिल्में आमने-सामने होंगी। एक तरफ रितेश देशमुख अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म राजा शिवाजी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि रितेश ने इसमें लीड रोल निभाने के साथ-साथ डायरेक्शन की कमान भी संभाली है।
एक मई को ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन रिलीज होगी। जुनैद और साई पल्लवी की जोड़ी को पर्दे पर देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।
मई के पहले हफ्ते के अंत में भी मनोरंजन कम नहीं होगा। गुरुवार 7 मई 2026 को कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट रिलीज होने वाली है। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित यह एक माइथोलॉजिकल ड्रामा है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी जिज्ञासा है।
इसके ठीक अगले दिन 8 मई 2026 को दो और फिल्में दस्तक देंगी। पहली है संजय दत्त की आखिरी सवाल, जिसमें वे एक दमदार लीड रोल में नजर आएंगे।
दूसरी फिल्म है दादी की शादी, जो एक कॉमेडी-ड्रामा है। इस फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर जैसे सितारों की टोली दर्शकों को हंसाने आ रही है।
मई के दूसरे हफ्ते यानी 15 मई 2026 को आयुष्मान खुराना अपनी अगली बड़ी फिल्म पति पत्नी और वो दो के साथ हाजिर होंगे। फिल्म में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आयुष्मान की पिछली फिल्मों की तरह यह फिल्म भी रिश्तों के ताने-बाने और कॉमेडी का एक बेहतरीन मिश्रण होने की उम्मीद है।
मई महीने का अंत भी धमाकेदार होने वाला है। 22 मई 2026 को वरुण धवन अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है लेकर आ रहे हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
इसी दिन अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल भी रिलीज होगी। यह फिल्म अनन्या और लक्ष्य की फ्रेश लव स्टोरी पर आधारित है, जो युवाओं को अपनी ओर खींच सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
SRK Upcoming Movies: आ रही है शाहरुख की 5 फिल्में, जो हिला देंगी बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
Bhooth Bangla Collection: अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिनों में 60 करोड़ पार
रितेश या संजय दत्त, जानें Raja Shivaji फिल्म में किसने वसूली सबसे तगड़ी फीस
1 मई को रितेश देशमुख बनाम जुनैद खान
एक दिन
कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट
दादी की शादी
दूसरी फिल्म है दादी की शादी, जो एक कॉमेडी-ड्रामा है। इस फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर जैसे सितारों की टोली दर्शकों को हंसाने आ रही है।
15 मई को रिश्तों की उलझन और कॉमेडी का तड़का
है जवानी तो इश्क होना है
इसी दिन अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल भी रिलीज होगी। यह फिल्म अनन्या और लक्ष्य की फ्रेश लव स्टोरी पर आधारित है, जो युवाओं को अपनी ओर खींच सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
SRK Upcoming Movies: आ रही है शाहरुख की 5 फिल्में, जो हिला देंगी बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
Bhooth Bangla Collection: अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिनों में 60 करोड़ पार
रितेश या संजय दत्त, जानें Raja Shivaji फिल्म में किसने वसूली सबसे तगड़ी फीस
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman