'शक्तिमान' मुकेश खन्ना लेकर आ रहे स्वतंत्रता सैनानी पर गीत

Siddhi Tamrakar | Nov 11, 2024, 15:30 IST
Share
shaktiman
shaktiman

मुकेश खन्ना, जिन्हें पूरी दुनिया शक्तिमान के नाम से जानती है, अब एक खास संदेश के साथ एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने का नाम है "कथा आजादी के वीरों की। जल्द ही रिलीज होगा शक्तिमान का गाना।

मुकेश खन्ना, जिन्हें पूरी दुनिया शक्तिमान के नाम से जानती है, अब एक खास संदेश के साथ एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने का नाम है "कथा आजादी के वीरों की," जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस गीत के संगीतकार सूर्या राजकमल हैं, जबकि इसके निर्देशक समित बंसल और कोरियोग्राफ़र पप्पू खन्ना हैं।

पहेली के रूप में है गीत

जब उनसे सवाल पूछा गया कि यह गीत उन्होंने शक्तिमान के रूप में क्यों प्रस्तुत किया?,तो इस बारे में उनका कहना था कि वे जय हिंद अभियान के जरिए लंबे समय से स्वतंत्रता सेनानियों को शहीदों का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक दिन इस अभियान के सदस्य दीपक त्रिपाठी उनके पास एक बहुत ही खूबसूरत और ज्ञानवर्धक गीत लेकर आए, जो एक पहेली के रूप में था – "बूझो ये क्रांतिकारी कौन?" मुकेश को यह क्रिएटिव आइडिया बहुत पसंद आया, और उन्होंने इसे रिकॉर्ड करने का फैसला किया। इस गीत में दो और चीज़ें जुड़ीं – एक, उनकी आवाज़ और दूसरी, शक्तिमान का कॉस्ट्यूम। मुकेश को लगा कि अगर शक्तिमान यह पहेली पूछेगा तो यह गाना पूरे भारत में लोकप्रिय हो जाएगा, और यही हुआ।

लेने पड़े कई रीटेक्स

अभिनेता मुकेश खन्ना से जब सवाल पूछा गया कि बतौर गायक इस अनुभव को वे कैसे देखते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि यह गाना एक अलग तरह का सोलो गीत है, और गाने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। हालांकि, चूँकि वह एक पेशेवर गायक नहीं हैं, इसलिए उन्हें कई बार रीटेक्स देने पड़े, लेकिन आखिरकार परिणाम ने उन्हें संतुष्ट कर दिया।

संदेश देने के लिए गीत से अच्छा कोई माध्यम नहीं

इस गीत को गाने के उद्देश्य पर मुकेश खन्ना ने कहना है कि कोई भी संदेश देने के लिए गीत से अच्छा कोई माध्यम नहीं हो सकता है। पहला, यह कानों को बहुत भाता है, दूसरा यह काव्यात्मक होता है, और तीसरा गीत अक्सर संवाद से कहीं ज्यादा प्रभावी होते हैं। इसी कारण से उन्होंने यह गाने की रचाना की है ताकि श्रोता और दर्शक स्वतंत्रता सेनानियों और हमारे इतिहास के बारे में जान सकें और यह केवल पहला गाना नहीं है, इसके बाद इसकी अगली कड़ी भी आएगी, जिसके लिए सभी को इंतजार करना होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mukesh Khanna
  • मुकेश खन्ना
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • freedom fighters
  • शक्तिमान
  • शक्तिमान का गाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा