लंगोट पहने दौड़ लगाते नजर आए कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन का पोस्टर आउट

Dolly patil | May 16, 2024, 09:17 IST
Chandu Champion poster
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। हालांकि चंदू चैंपियन’ को रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म चंदू चैंपियन ( Chandu Champion )को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। हालांकि चंदू चैंपियन’ को रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस बीच मूवी का फर्स्ट पोस्टर जारी हो चुका है। कार्तिक आर्यन ( Karthik Aryan )ने सोशल मीडिया पर फैंस को ‘चंदू चैंपियन’ के पोस्टर की झलक दिखाई है, जिसमें वह एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। चंदू चैंपियन के पोस्टर में कार्तिक आर्यन लंगोट पहने दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। कार्तिक के दमदार लुक की जमकर चर्चा हो रही है।



कार्तिक आर्यन ने शेयर किया पोस्टर


पोस्टर में कार्तिक को एक रेसलरके रूप में लंगोट पहने हुए देखा जा सकता है। इसमें कार्तिक फर्स्ट लुक में बेहद कॉन्फिडेंट लगने के साथ खुलकर सामने आए हैं। हालांकि कार्तिक को पहले कभी इस तरह के लुक में नहीं देखा गया है। कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- चैंपियन आ रहा है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं और ये पोस्टर शेयर करते हुए बहुत प्राउड महसूस कर रहा हूं। ये मेरे करियर की सबसे चैलेंजिंग और स्पेशल फिल्म का पहला पोस्टर है।



caption


क्या होगी फिल्म की कहानी ?


दरअसल इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण पदक विजेता है, जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में हुए पैरालंपिक में उन्होंने देश का नाम रोशन किया था।



ये खबर भी पढ़ें.....इंदौर में विकास दिव्यकीर्ति बोले- MPPSC तो लड्डू है



कब रिलीज होगी फिल्म


कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन इस साल 14 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। जानकारी के मुताबिक कार्तिक इन दिनों चंदू चैंपियन’ की डबिंग में जुटे हुए हैं। कार्तिक जल्द ही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगे।



छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे Cyber fraud case, आईजी राम गोपाल गर्ग ने लिखा Google को लेटर



Weather UPDATE : मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी



ग्वालियर: आज पंचतत्व में विलीन होंगी राजमाता माधवी राजे सिंधिया



Tags:
  • कार्तिक आर्यन
  • Chandu Champion
  • फिल्म चंदू चैंपियन