MP Weather Update : मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी, जिलों में अलर्ट

Sandeep Kumar | Published:
Share
2024-05-16T080519.002.jpg
MP Weather Updater

MP Weather : मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवटें ले रहा है। मौसम विभाग ने सूबे के विभिन्न हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। सूबे के कुछ इलाकों में लू की स्थितियां भी देखी जा सकती हैं...

MP Weather Update BHOPAL. मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में बेमौसम बारिश का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक सप्ताह से भी अधिक से शुरू हुआ बारिश का मौसम थम नहीं रहा है। लगातार एक सप्ताह से भी अधिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। बीते दिन प्रदेश के 21 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई तो वहीं कई जिलों में बादलों ने अपना डेरा जमाए रखा। मौसम ( Weather ) विभाग की माने तो आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है, इसके साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

आगे कैसे रहने वाला है MP का मौसम ?


मौसम विभाग की माने जबलपुर संभाग में नमी के कारण कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इधर ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से वहां दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने के आसार हैं, लेकिन इस वेदर सिस्टम से कमजोर होने के कारण मध्य प्रदेश के मौसम पर इसका विशेष असर नहीं होगा. इस वजह से गर्मी के तेवर तीखे रहने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग की माने तो आज नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भी मौसम बदला रहेगा। यही कारण है कि यहां बादल, बूंदाबांदी और आंधी वाला मौसम रहने वाला है।

एक और सिस्टम हो रहा तैयार


मध्य प्रदेश को अभी बारिश से राहत भी नहीं मिली थी कि एक और सिस्टम तैयार होने जा रहा है। जिसके कारण एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार- 17 मई को उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 2-3 दिन बाद यानी, 20 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

यह खबर भी पढ़े...


Weather Update : मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में आंधी- बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • बेमौसम बारिश
  • weather
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर