Weather Update : मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में आंधी- बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल

Sandeep Kumar | Published:
Share
PIC
PIC

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मई यानी आज रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सो में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका है, वहीं मध्य प्रदेश में आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है....

BHOPAL. भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम ( Weather ) का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 12 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सो में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका है, वहीं उत्तराखण्ड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम : चुनाव होते ही बदले जाएंगे कई अफसर, CM आज मिलेंगे राज्यपाल से

मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी


दिल्ली ही नहीं मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश का दौर जारी है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी कई जिलों में बारिश हुई है।भोपाल में भी कभी तेज धूप तपी तो कभी सूरज बादलों की ओट में छिपता रहा। IMD के अनुसार 14 मई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। आज भी यानी 12 मई 2024 को प्रदेश के करीब 12 से अधिक जिलों में बारिश के साथ ही ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...MP की महिला TI के बिगड़े बोल का ऑडियो वायरल, तेरे नेताओं की ऐसी की तैसी, मेरे सामने आया तो दो जूते मारुंगी

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम


दिल्ली में आज यानी 12 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई तक दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद गर्मी बढ़ने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़िए...Dhar Bhojshala survey : भीतरी भाग में तलघर, सीढ़ी जैसी संरचनाएं मिलीं

देश के मौसम का हाल


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी का मौसम : रीवा-सतना में बारिश, भोपाल में उमस,रात में गिरेगा पानी

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम


वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश और गरज के साथ छिटपुट धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि संभव है।

देश की मौसमी गतिविधियां


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और आसपास के क्षेत्रों पर है, जो मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और अब लगभग 64° पूर्व देशांतर के साथ 22° उत्तर अक्षांश के उत्तर में चलती है, वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के ऊपर और समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर के बीच के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

पहाड़ों पर भी बारिश का येलो अलर्ट


मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों पर भी बारिश हो रही है। उत्तराखंड में हो रही बारिश से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।12 मई यानी की आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। बता दें कि मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Tags:
  • IMD
  • weather
  • मध्य प्रदेश में आंधी
  • ओलावृष्टि का अलर्ट
  • भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर