एमपी का मौसम : रीवा-सतना में बारिश, भोपाल में उमस,रात में गिरेगा पानी

Jitendra Shrivastava | May 11, 2024, 23:11 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के मैहर, रीवा, सीधी, उत्तरी शहडोल में आकाशीय बिजली चमकने या गिरने के साथ ओले गिरने का भी अनुमान है। वहीं 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी जारी रह सकती है...

एमपी का मौसम : मध्य प्रदेश में पांचवें दिन भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। दोपहर में धार, रीवा और सतना जिलों में बारिश हुई। भोपाल में तेज धूप के साथ बादल भी छाए रहे, इससे लोग दिन भर उमस से हलाकान होते रहे। मौसम विभाग ने रात में कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश में 14 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

ओले गिरने का भी अनुमान


मौसम विभाग के अनुसार मैहर, रीवा, सीधी, उत्तरी शहडोल में आकाशीय बिजली चमकने या गिरने के साथ ओले गिरने का अनुमान है। वहीं, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी जारी रह सकती है। बड़वानी के बावनगजा, दक्षिण बैतूल, पांढुर्ना में बिजली के साथ मध्यम गरज (50 किमी प्रति घंटे तक की हवा) की संभावना है। छिंदवाड़ा, सिवनी, सतना, मऊगंज, दक्षिण शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक, सिंगरौली, धार, सागर, दमोह, चित्रकूट, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, दक्षिण पन्ना, बालाघाट, मंडला, इंदौर, झाबुआ और जबलपुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है।

नरसिंहपुर का तापमान सबसे ज्यादा


इधर, प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर भी देखने को मिला। नरसिंहपुर में टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा 42 डिग्री रहा। नौगांव, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़, मंडला, धार, खंडवा और रतलाम में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।

ऐसे हुआ मौसम में परिवर्तन


IMD भोपाल के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और हवा का रुख बदला होने की वजह से ऐसा मौसम है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। 14 मई तक मौसम बदला रहेगा। प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है, इसलिए बादलों की गरज-चमक के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

अगले 3 दिन प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम



  • 12 मई:
    राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है। आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, शाजापुर, भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर में भी आंधी, बारिश का दौर रहेगा। रतलाम, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, सीहोर, रायसेन, विदिशा, गुना, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, कटनी में भी मौसम बदला रहेगा।

  • 13 मई:
    प्रदेश के सभी जिलों में मौसम बदला रहेगा। कहीं बादल रहेंगे तो कहीं आंधी भी चल सकती है।

  • 14 मई:
    प्रदेश के कुछ जिलों में ही मौसम बदला रहेगा। नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
Tags:
  • एमपी का मौसम
  • बारिश का अनुमान
  • ओले गिरने का अनुमान
बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा

By Arohi Raj

बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा
इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात

By Sanjay Gupta

इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात
PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक

By Ashish Bhardwaj

PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार

By Aman Vaishnav

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार
दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट
धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता

By Arohi Raj

धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता