धर्मवीर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इवेंट में शामिल हुए सलमान- गोविंदा

Dolly patil | Jul 21, 2024, 16:01 IST
Share
मन्
मन्

मुंबई में फिल्म धर्मवीर 2 का बड़े पैमाने पर ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। इसमें सलमान खान, जितेंद्र और गोविंदा जैसे सेलेब्स शामिल रहे।

मराठी फिल्म धर्मवीर 2 की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है।इसी के साथ हाल ही में फिल्म का पोस्टर बॉबी देओल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर रिलीज किया।

वहीं अब इसके ट्रेलर लॉन्च के लिए गोविंदा, जीतेंद्र और सलमान खान साथ नजर आए।इसी इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इसमें सलमान खान की मुलाकात स्टेज पर गोविंदा से होती दिख रही है।यहां भाईजान का अपने पार्टनर को स्टार को देखकर डांस करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सलमान खान हुए शामिल

फिल्म धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च के लिए सलमान खान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम पहनकर इवेंट में पहुंचे थे।उनके अलावा सुपरस्टार जीतेंद्र, बोमन ईरानी, गोविंदा, महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी इस इवेंट का हिस्सा बनते हुए नजर आए थे।

आपको बता दें कि यहां भाईजान का स्वागत शॉल पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया।इसी के साथ उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिया और मेहमानों से मुलाकात भी की।

फिल्म में क्या है

2022 में रिलीज हुई धर्मवीर के सफलता के बाद धर्मवीर 2 दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के जीवन और विरासत को गहराई से दिखाने का लक्ष्य रखती है।उन्हें सीएम शिंदे का राजनीतिक गुरु माना जाता है।

यह फिल्म राज्य विधानसभा चुनावों से कुछ हफ़्ते पहले 9 अगस्त को रिलीज होगी।पहले भाग में अभिनेता प्रसाद ओक ने दिघे की भूमिका निभाई थी।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

धर्मवीर 2 मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। इसका ट्रेलर भी हिंदी भाषा में रिलीज हुआ है, जिसमें देशभक्ति और भगवा प्रेम को दिखाया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गोविंदा
  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान
  • एक्टर सलमान खान
  • धर्मवीर 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच