अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी Drishyam 3, पहले ही दिन तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Kaushiki | Oct 03, 2026, 12:21 IST
Share
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने पहले दिन ही अजय देवगन की फिल्म ने इतिहास रच दिया है। अजय देवगन की इस फिल्म ने 66.75 करोड़ कमाकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानें फिल्म की कहानी, स्टार्स की एक्टिंग और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग की पूरी रिपोर्ट।

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज हो गई है। सात साल पुराना केस एक बार फिर खुल चुका है। पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे हैं जिन्हें झुठलाना नामुमकिन है। सिनेमाघर के बाहर जुटी भीड़ की सांसें थमी हुई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि क्या विजय सालगांवकर इस बार भी कानून को चकमा दे पाएगा?

जयदीप अहलावत के नए एसपी बनते ही सस्पेंस और गहरा गया है। लेकिन असली धमाका बॉक्स ऑफिस पर हुआ है। पहले ही दिन फिल्म के बने नए रिकॉर्ड्स ने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है। ऐसे में क्या ये मूवी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी जीत बनेगी? आइए Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें।

क्या है फिल्म की स्टोरी

फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रफ्तार से होती है। पुलिस एक बार फिर पुराने केस की फाइल खोलती है। जयदीप अहलावत की एंट्री नए एसपी के रूप में होती है। वे विजय सालगांवकर पर शिकंजा कसना शुरू करते हैं।

इंटरवल के पास दोनों का आमना-सामना होता है। ये सीन फिल्म में बहुत ज्यादा तनाव पैदा करता है। दोनों स्टार्स एक-दूसरे की चाल भांपने की कोशिश करते हैं। दूसरे हाफ में कहानी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है। सस्पेंस की परतें एक-एक करके खुलने लगती हैं। क्लाइमेक्स में आपको ऐसा झटका लगेगा जिसकी उम्मीद नहीं थी।

कलाकारों की दमदार अदाकारी

अजय देवगन विजय सालगांवकर का रोल प्ले कर रहे हैं। अजय की आंखों का ठहराव किरदार का दर्द बयां करता है। जयदीप अहलावत ने सख्त पुलिस वाले का रोल किया है।

इस मूवी में Ajay Devgn और जयदीप के बीच माइंड गेम देखने लायक है। प्रकाश राज इस बार वकील के रूप में नजर आए हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी फिल्म में नई जान फूंकती है। कमलेश सावंत ने भी गायतोंडे के रोल में राहत दी है।

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक

फिल्म में अलग से कोई एक्स्ट्रा गाना नहीं रखा गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक सस्पेंस को बढ़ाने का काम करता है। खासकर आमने-सामने वाले सीन्स में म्यूजिक बहुत असरदार है।

शुरुआत के कुछ सीन थोड़े लंबे जरूर महसूस होते हैं। पुराने सबूतों की चर्चा में थोड़ा समय बीत जाता है। लेकिन इसके बाद फिल्म आपको एक पल भी भटकने नहीं देती।

नीम करोली बाबा पर सीरियल: प्रोमो पर भड़के दर्शक, आस्था को कमाई का जरिया बनाने पर जताई नाराजगी | Neem Karoli Baba Serial: Viewers Angry Over Promo, Expressed Displeasure Over Making Faith a Source of Income
नीम करोली बाबा पर बनेगा सीरियल: प्रोमो देख दर्शकों का फूटा गुस्सा, कहा-आस्था को न बनाए कमाई का जरिया
01 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
हनुमान अंश की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर सीरियल बनेगा। सोनी लिव ने नए शो का ऐलान किया है। ये शो सोनी लिव टीवी और ओटीटी दोनों पर आएगा। मेकर्स ने एआई से बना प्रोमो जारी किया है। हालांकि , अभी स्टारकास्ट और टीम की जानकारी नहीं दी गई है। प्रोमो आते ही कुछ यूजर्स खुश हुए, तो कुछ आस्था को कमाई बनाने का आरोप लगाया है।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया। रात 10 बजे तक फिल्म ने 66.75 करोड़ कमा लिए। ट्रेड एनालिस्ट्स ने केवल 50 करोड़ का एस्टीमेट लगाया था।

फिल्म ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। दृश्यम के पहले पार्ट ने पहले दिन 5.85 करोड़ कमाए थे। Drishyam 2 ने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे पार्ट ने अपने पिछले दोनों पार्ट्स को पछाड़ दिया है।

अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, Drishyam 3 अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी। इससे पहले सिंघम रिटर्न्स ने 31.68 करोड़ कमाए थे। गोलमाल अगेन ने पहले दिन 30.10 करोड़ कमाए थे।

टोटल धमाल ने पहले दिन 15.91 करोड़ का कलेक्शन किया। तान्हाजी ने पहले दिन 13.08 करोड़ रुपए जुटाए थे। दृश्यम 3 ने इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। एवरेज ऑक्यूपेंसी लगभग 64% के पास रही है। फिल्म बहुत जल्द सौ करोड़ का क्लब पार कर सकती है।

Tags:
  • अजय देवगन
  • Drishyam 3
  • बॉक्स ऑफिस
  • Box Office Collection
  • बॉलीवुड
  • Ajay Devgn
  • विजय सालगांवकर
  • Drishyam 3 Box Office Collection
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल

By Sumit Kumar

Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल
भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत

By Sandeep Kumar

नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत
एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल

By VINAY VERMA

एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी
सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल