आयशा आज अपना बर्थडे मना रही हैं, आइए जानते हैं अब कहां हैं आयशा टाकिया !
BHOPAL. बहुत कम समय में बॉलीवुड की स्टार आयशा टाकिया अपनी पहली फिल्म ,टार्जन द वंडर कार,से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर छा गई थीं। जिसके बाद आयशा ने सलमान खान के साथ कई हिट फिल्में कीं। आयशा और सलमान को एक साथ बहुत पसंद किया जाता था। लेकिन फेस सर्जरी के बाद से आयशा पूरी तरह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई। आयशा आज अपना 38 वां जन्मदिन बना रही हैं।
ये खबर भी देखें...महाकाल मंदिर में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत, होली के दिन हुआ था हादसा
आयशा का फिल्मी करियर
आयशा जब 14 साल की थीं, तब उन्होंने फाल्गुनी पाठक का एक गाना मेरी चूनर उड़ जाए से डेब्यू किया था। इस गाने के बाद उन्हें रातोंरात मॉडल के रूप में पहचान मिल गई। जिसके बाद टेलीविजन विज्ञापन और फैशन शो किए। आयशा ने फिल्मों की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की। जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था। बॉलीवुड में आयशा ने 2004 की एक्शन थ्रिलर टार्जन द वंडर कार फिल्म से धमाकेदार एंट्री की। आयशा को टार्जन द वंडर कार के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड और आईफा अवॉर्ड स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर फीमेल अवॉर्ड मिला। टार्जन के बाद 2005 में सोचा ना था, 2007 में वांटेड और 2009 में पाठशाला के साथ कई हिट फिल्में कीं।
आयशा अब धर्म परिवर्तन करवाकर शादी कर चुकी हैं
आयशा ने अपने कैरियर के पीक पर अचानक फरहान आजमी से शादी कर ली। शादी के बाद आयशा ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। फिर कुछ समय बाद आयशा ने अपने चेहरे की सर्जरी कर वाली। औक उसके बाद से वह फिल्म से गायब ही हो गईं। आखिरी बार 2013 में आई फिल्म आप के लिए हम में दिखीं फिर वह फिल्म से पूरी तरह गायब हो गईं। आयशा टाकिया का एक बेटा भी है। वो अब अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉए कर रहीं हैं।