अक्षय कुमार की Housefull 5 ने वर्ल्डवाइड कमाई में बनाया नया रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 6 दिन में 12 करोड़ रुपए की कमाई के साथ यह फिल्म भारत और विदेशों में भी सफल रही है। 240 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म की कुल कमाई 45 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

author-image
Manya Jain
New Update
 Housefull 5 world wide collection
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 बॉलीवुड में अगर इस समय किसी का डंका बज रहा है तो वो अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 है। इस मूवी को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

मूवी के कलेक्शन की बात करें तो मात्र 6 दिन में इस मूवी ने 12 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। हाउसफुल मूवी की विदेशों में कुल कमाई 45 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 240 करोड़ रुपए के बजट में बनी हाउसफुल 5 अब तक की कमाई के मामले में एक अच्छी रैंक पर बनी हुई है।

विदेशों में बज रहा डंका

इस साल भारत की "हाउसफुल 5" मूवी विदेशों में भी छाई रही। हाउसफुल 5 ने आर्थिक रूप से अच्छा कलेक्शन किया है और मूवी ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा कारोबार करके दिखाया है।

हाउसफुल 5 के कारण अब तक अक्षय कुमार ने कुल 193 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अगर दर्शकों का प्यार इसी तरह बना रहा, तो उम्मीद है कि जल्द ही यह मूवी 200 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी।

रिलीज़ के पहले सप्ताह में ही मूवी ने अपने बजट को निकालने में सफलता हासिल कर ली है। बता दें कि, इस मूवी ने मात्र 6 दिनों में ही करोड़ों की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें...पंचायत 4 का ट्रेलर लॉन्च, फुलेरा गांव के चुनाव में कौन बनेगा पंचायत का प्रमुख

डबल डिजिट में कर रही कमाई

रिलीज़ के पहले दिन से लेकर अब तक की बात करें तो हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड डबल डिजिट में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मूवी से लोग अक्षय कुमार को और भी आइकोनिक मानने लगे हैं।

 लोग इस मूवी को खूब पसंद कर रहे हैं। यह साबित हो गया है कि मनोरंजन से भरपूर मूवी को ज्यादा ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। साथ ही इस मूवी के प्रोड्यूसर को भी खूब सराहा जा रहा है।

ये भी पढ़ें...गले में मधुमक्खी अटकने से Sunjay Kapoor की मौत, पोलो खेलते वक्त हुई घटना

दूसरे हफ्ते में हो सकती है भरपाई

आपको बता दें कि हाउसफुल 5 मूवी लगातार कमाई का रिकॉर्ड तोड़ रही है। यदि यह मूवी इसी तरह कमाई का आंकड़ा पार करती रही, तो जल्द ही यह अपना बजट कवर कर लेगी।

 मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसने दुनिया भर में अपनी अलग जगह बना ली है। मूवी की वजह से दर्शकों का ध्यान मनोरंजन की ओर भी खींचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Father's Day 2025 पर देखें बॉलीवुड की ये 7 फिल्में जो आपके दिल को छू जाएंगी

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

 Housefull 5 | show housefull | entertainment news | Entertainment News in Hindi | Akshay | Actor Akshay Kumar | Nana Patekar |  Nana Patekar film

Nana Patekar film Nana Patekar Actor Akshay Kumar Akshay Entertainment News in Hindi entertainment news Entertainment show housefull Housefull 5