जाह्नवी कपूर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

Dolly patil | Jul 19, 2024, 16:51 IST
Share
yrm5n
yrm5n

पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी कपूर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एंजॉय करती नजर आई थीं। इस दौरान वह ठीक नजर आ रही थी। ऐसे में अचानक उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में जाह्नवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी कपूर लगातार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एंजॉय करती नजर आई थीं। हालांकि इस दौरान वह बिलकुल ठीक नजर आ रही थी। ऐसे में अचानक उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को भी चिंता में डाल दिया है।

क्यों हुई तबीयत खराब

दरअसल, एक्ट्रेस को फूड प्वाइजनिंग हुई है। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक फूड पॉइजनिंग के बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

jhanvi
jhanvi

सूत्र के मुताबिक, जान्हवी चेन्नई गई थीं और मंगलवार को वहां से लौटते वक्त उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गई।

जाह्नवी कब होगी डिस्चार्ज

खराब स्वास्थ्य और कमजोरी के कारण डॉक्टरों की सलाह पर जाह्नवी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक अभी अभिनेत्री की हालत पहले से ठीक है और उन्हें शुक्रवार यानी आज अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।

'उलझ' का ट्रेलर हुआ जारी

इसी के साथ अगर हम वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की हाल ही में 'उलझ' फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। ट्रेलर फैंस को पसंद आया। एक्ट्रेस के काम को भी काफी सराहा जा रहा है। आपको बता दें कि उलझ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म में जाह्नवी को एकदम अलग अवतार और अंदाज में देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक उलझ 2 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मियांग चैंग और आदिल हुसैन भी अहम रोल में होने वाले है।

dolly patil
dolly patil

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जाह्नवी कपूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच