जिया खान सुसाइड केस: आठ साल बाद केस में बड़ी पहल, CBI कोर्ट में हुआ ट्रांसफर

author-image
एडिट
New Update
जिया खान सुसाइड केस: आठ साल बाद केस में बड़ी पहल, CBI कोर्ट में हुआ ट्रांसफर

मुंबई: साल 2013 में मौत को गले लगाने वाली एक्ट्रेस जिया खान के केस में अब बड़ा ट्विस्ट आया है। जिया के सुसाइड केस में आठ साल बाद बड़ा फैसला लेते हुए इस केस को अब CBI की स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है। यह केस CBI कोर्ट में ट्रांसफर होने पर जिया की मां राबिया ने भी खुशी जाहिर की है।

जिया की कोई गलती नहीं थी- राबिया

जिया की मां राबिया ने केस के ट्रांफर होने पर एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा मासूम जिया की कोई गलती नहीं थी। कोर्ट ने बहुत अच्छा फैसला किया है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी क्योंकि कभी अपनी जिंदगी खत्म नहीं कर सकती थी। उसे मारा गया गया।

जिया केस में फंसे थे सूरज पंचोली

साल 2013 में जिया खान के सुसाइड करने की खबर सामने आई थी। जिया की मौत के बाद जांच में एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था। नोट में जिया ने सूरज पंचोली का नाम लिखा था और बताया था कि जिया प्रेग्नेंट थीं और सूरज ने अपने करियर को बचाते हुए उनका अबॉर्शन करवाया था। इसके बाद जिया की तबियत खराब होती चली गई। सूरज का बर्ताव भी उनके साथ बदतर होता गया। जिया की मौत की खबर सामने आने के बाद सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे।

cbi court Mumbai TheSootr rabiya khan jia khan jia khan suicide case