सांसद बन गए दो पुराने प्रेमी , क्या हाजीपुर से मंडी जाएगी बारात, पढ़ें दोनों की प्रेम कहानी

Marut raj | Jun 06, 2024, 19:25 IST
Share
Kangana Ranaut Chirag Paswan Love Story Affair द सूत्र
Kangana Ranaut Chirag Paswan Love Story Affair द सूत्र

18वीं लोकसभा में पहली बार चुनकर आए दो सांसद युवाओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है, दोनों के बीच सालों पहले रहा लव अफेयर। दोनों ने एक साथ फिल्म भी की, लेकिन वह चल नहीं सकी।

Kangana Ranaut Chirag Paswan Affair : 18वीं लोकसभा में पहली बार चुनकर आए दो सांसद युवाओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है, दोनों के बीच सालों पहले रहा लव अफेयर। दोनों ने एक साथ फिल्म भी की, लेकिन वह चल नहीं सकी। प्रेमी जोड़े में से एक ने फिल्मी जगत को अलविदा कह दिया और पिता की राजनीति की विरासत संभाल ली। वहीं, दूसरे ने फिल्मी जगत में अपना संघर्ष जारी रखा और नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर तथा पद्मश्री से सम्मानित हुईं। दोनों के अफेयर की कहानी से पहले आइए, आपको बताते हैं इन दोनों युवा सांसदों के बारे में।

रामविलास पासवान के बेटे हैं चिराग

चिराग पासवान 2021 से लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के अध्यक्ष हैं। वह बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार थे।

कंगना की मां स्कूल टीचर हैं

कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश के राजपूत परिवार में हुआ। उनकी मां आशा रनौत एक स्कूल शिक्षक हैं। उनके पिता अमरदीप रानौत एक व्यवसायी हैं। कंगना के परदादा सरजू सिंह रानौत विधानसभा के सदस्य थे और उनके दादा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

एक फिल्म तक ही चल सके साथ

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने एक फिल्म साथ में की थी। इस फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच करीबियां बढ़ने की बात कही जाती है। फिल्म का नाम था 'मिले न मिले हम'। इसे डायरेक्टर तनवीर खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी चिराग के केरेक्टर के ईर्दगिर्द घूमती है, जो टेनिस प्लेयर बनना चाहता है। मगर फैमिली उसे सपोर्ट नहीं करती। परिवार चाहता है कि वह शादी करके सेटल हो जाए। इसके बाद उसकी जिंदगी में अनिशका ( कंगना रनौत ) आती है। बस इस तरह प्यार और करियर दोनों कैसे वह संभालते हैं, यही फिल्म में दिखाया गया था।

फ्लॉप हो गई थी चिराग-कंगना की लवस्टोरी वाली फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर 'मिले न मिले हम' फ्लॉप हो गई। चिराग पासवान और कंगना रनौत की फिल्म चल न सकी। इसके बाद अभिनेता से नेता बनने के लिए वह पिता की राह पर चल पड़े। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करती नजर आईं।

दोनों के बीच जो अफेयर की बातें कही जा रहीं थीं, वह इस फिल्म के फ्लॉप होते ही शांत हो गईं। हालांकि, कई बार मीडिया से चर्चा में कंगना ने बयान दिया कि उनके और चिराग के बीच अच्छी केमिस्ट्री थी, लेकिन वह संबंध ज्यादा नहीं चल सका।

ये वीडियो भी देखें....

https://www.youtube.com/watch?v=JrdG-cipCgo

कांगना रानौत विवाद

Tags:
  • Kangana Ranaut
  • कंगना रनौत
  • Chirag Paswan
  • चिराग पासवान
  • कांगना रानौत विवाद
  • Kangana Ranaut Chirag Paswan Affair
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई