Emeregency OTT Release : जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी कंगना रनौत की 'इमरजेंसी'

Manya Jain | Feb 21, 2025, 19:41 IST
Share
emergency ott release
emergency ott release

कंगना रनौत द्वारा निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 मार्च को रिलीज होगी। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगे आपातकाल पर आधारित है।

Emeregency OTT Release : कंगना रनौत द्वारा निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 मार्च को रिलीज होगी। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगे आपातकाल पर आधारित है। फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ था। 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 1 सितंबर को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब 'इमरजेंसी' फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं छाई 'इमरजेंसी'

बता दें सेंसर बोर्ड की तरफ से इनकार के बाद कंगना रनौत ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था । कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को 18 सितंबर तक आपत्तियां दूर कर सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद, फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो सकी।
ये खबर भी पढ़ें... सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड पर करेंगे राज

कितना किया कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, 'इमरजेंसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 18.35 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 23.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब, कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि यह फिल्म 17 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर और इंदिरा गांधी की तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें... OTT प्लेटफॉर्म्स पर अब नहीं दिखेगा अश्लील कंटेंट, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट में कंगना रनौत के साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कंगना ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है, जबकि अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्वों को दिखाया किया है।

ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन में अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने का विरोध, मंदिर के पुजारी ने कही ये बात

Tags:
  • Actress Kangana Ranaut
  • Bollwood actress Kangana Ranaut
  • emergency movie
  • BJP MP Kangana Ranaut
  • emergency movie kangana ranaut
  • emergency movie release date
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच