KBC 17 में ज्योतिष कंटेस्टेंट ने खोली अमिताभ बच्चन की कुंडली, बताए चौंकाने वाले राज

Kaushiki | Sept 03, 2025, 17:00 IST
Share
kbc-17-amitabh-bachchan
kbc-17-amitabh-bachchan

केबीसी 17 के इस खास एपिसोड में एक ज्योतिष कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में बात की, जिससे बिग बी हैरान रह गए। इसके अलावा, कंटेस्टेंट ने बताया कि वह बिग बी के ड्रेसिंग सेंस के बहुत बड़े फैन हैं...

Amitabh Bacchan KBC: टेलीविजन के सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 17 का नया सीजन अपने ऑडियंस के लिए हर दिन कुछ नया और एक्साइटिंग लेकर आ रहा है। लेकिन इस हफ्ते का एपिसोड तो सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हॉट सीट पर बैठे एक कंटेस्टेंट ने शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को अपनी ज्योतिष विद्या से पूरी तरह से हैरान कर दिया।

यह सिर्फ सवालों और जवाबों का खेल नहीं रहा बल्कि एक ऐसा इंटरेक्टिव सेशन बन गया जहां बिग बी ने भी अपनी क्यूरोसिटी शांत करने का मौका नहीं छोड़ा।

इस एपिसोड के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें दिखाया गया है कि हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट आदित्य जोशी अपनी लर्निंग से अमिताभ बच्चन को इम्प्रेस्सेड कर देते हैं।

बिग बी की कुंडली का मिस्ट्री

जब अमिताभ बच्चन ने आदित्य से पूछा, "तो आप बता सकेंगे कि क्या हो रहा है देश में? सर हमारे बारे में कुछ बताएंगे? भविष्य में हमारा कुछ ठीक-ठाक चलेगा?" इस सवाल पर आदित्य ने आत्मविश्वास से जवाब दिया, "बहुत बढ़िया सर।"

अमिताभ यह सुनकर हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं कि उन्हें कैसे पता कि उनका भविष्य अच्छा रहेगा। आदित्य ने बताया कि ज्योतिष विद्या की पढ़ाई में उन्हें कुछ सैंपल चार्ट्स मिलते हैं, जिनकी वे स्टडी करते हैं।

जब अमिताभ ने पूछा कि कौन से चार्ट, तो आदित्य ने बताया, "आपकी जन्मकुंडली।" यह सुनकर बिग बी चौंक गए और हैरत में आकर पूछा, "हमारी जन्मकुंडली आपको कैसे मिल गई?"

आदित्य का जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन की कुंडली इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है। यह सुनकर बिग बी के चेहरे पर हैरानी और मजाक का मिला-जुला भाव साफ नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें...फिल्म परम सुंदरी पहले दिन ही बनी हिट, Janhvi Kapoor मे तोड़े कई रिकॉर्ड

जब अमिताभ ने अपनी ड्रेसिंग सेंस का किया खुलासा

एपिसोड में एक और मजेदार पल तब आया जब आदित्य ने अमिताभ (Amitabh Bachan) को बताया कि वे उनकी ड्रेसिंग सेंस के बहुत बड़े फैन हैं। आदित्य ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार बिग बी के टक्सीडो वाले लुक को कॉपी करने की कोशिश की है।

स्क्रीन पर आदित्य की कुछ तस्वीरें भी दिखाई गईं जिनमें वे अमिताभ की तरह सूट-बूट पहने नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बस चश्मा अलग है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके कपड़े उनके खुद के नहीं होते बल्कि वो सब प्रोडक्शन हाउस देती है। उन्होंने कहा, "ये सब सरकार का है। मेकर्स बनाकर दे देते हैं और मैं पहन लेता हूं।"

यह बात सुनकर ऑडियंस के साथ-साथ आदित्य भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। तो अमिताभ और आदित्य की इस KBC 17 के एपिसोड को जरूर देखें।

ये खबर भी पढ़ें...सिद्धार्थ-जाह्नवी की Param Sundari Box Office पर शानदार शुरुआत, जाह्नवी की इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • अमिताभ बच्चन
  • कौन बनेगा करोड़पति
  • KBC
  • Amitabh Bachan
  • Sony liv
  • amitabh bacchan kbc
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज