Maharagni Trailer: 27 साल बाद साथ दिखेंगे Kajol और Prabhu Deva

Dolly patil | May 30, 2024, 09:48 IST
Share
wefdsewfdscs
wefdsewfdscs

काजोल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म महारागनी-क्वीन ऑफ क्वींस का धांसू टीजर हुआ रिलीज। टीजर में काजोल का अवतार देखकर हैरान रह जाएंगें। काजोल के साथ प्रभु देवा भी इस फिल्म में नजर आने वाले है।

काजोल बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। काजोल ने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर हमेशा राज किया है। इसी के साथ अब काजोल एक्शन-थ्रिलर फिल्म महारागनी-क्वीन ऑफ क्वींस ( Maharagani-Queen of Queens )से धमाल मचाने आ रही हैं। मेकर्स ने हाल ही में इस अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर का पहला लुक रिवील कर दिया है। इस फिल्म में काजोल, नसीरुद्दीन शाह और प्रभुदेवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

महारागनी-क्वीन ऑफ क्वींस’ का टीजर रिलीज


काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर महारागनी-क्वीन ऑफ क्वींस’ की पहली झलक शेयर की है। इस टीजर में काजोल कभी ना देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत एक शख्स के रनवे पर दौड़ने से होती है और प्रभदेवा बल्ला लेकर उसका पीछा करते हुए नजर आते हैं। हालांकि इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह और संयुक्ता मेनन भी नजर आते हैं। बाद में दुर्गा पूजा में काजोल गुंडों की पिटाई करती हुई दिखाई देती हैं। रेड आउटफिट पहनकर वह उन पर तलवार से वार करती है। इसी के साथ वो कहती हैं, पावर मांग के नहीं, छीनने से मिलती है। इसके बाद काजोल कहती हैं, मां सरस्वती का ज्ञान, मां लक्ष्मी की स्मृद्धि, मां दुर्गा का दम, इतना सब कुछ होने के बाद भी डरना पड़े... फुल टू देसी।

3qred
3qred


जानें काजोल ने क्या लिखा


इस फिल्म को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा कि आप लोगों के साथ इसे शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है। महारागिनी यानी रानियों की रानी। एक पल रुकें और आनंद लें! आशा है कि आप लोगों को यह पसंद आएगा। चरण तेज उप्पलपति द्वारा निर्देशित है।

नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़े के बीच अब B.Ed-D.Ed कॉलेजों में भी गड़बड़ियां

अजय देवगन ने शेयर किया टीजर


इसी के साथ अजय देवगन ( Ajay Devgn )ने भी पत्नी काजोल की अपकमिंग फिल्म का टीजर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है, आली से आली महारागनी आली।

फिल्म का शेड्यूल हुआ पूरा


इस फिल्म को वेंकट अनीश डोरिगिल्लू और हरमन बावेजा द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें महारागनी में जिशु सेनगुप्ता, आदित्य सील, छाया कदम और प्रमोद पाठक भी हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हर्षवर्द्धन रामेश्वर हैं। हालिया अपडेट के मुताबिक, फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। बता दे कि महारागनी पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में राजीव मेनन की मिनसारा कनवु (1997) के 27 साल बाद काजोल और प्रभुदेवा की जोड़ी नजर आएगी।

27 साल पहले की थी ये फिल्म


काजोल और प्रभु देवा ( Prabhu Deva ) ने इससे पहले राजीव मेनन की 1997 में आई तमिल लव ट्रायंगल फिल्म मिनसारा कनावु में साथ काम किया था, जो चेन्नई के सिनेमाघरों में 216 दिनों तक चलती रही थी। यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • काजोल
  • नसीरुद्दीन शाह
  • अजय देवगन
  • Ajay Devgn
  • फिल्म महारागनी-क्वीन ऑफ क्वींस
  • Maharagani-Queen of Queens
  • काजोल और प्रभुदेवा
  • Prabhu Deva
  • प्रभु देवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा

By Aman Vaishnav

एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा
बस्तर में भारी बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर, 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 833 लोगों का रेस्क्यू

By Harrison Masih

बस्तर में भारी बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर, 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 833 लोगों का रेस्क्यू
टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय पुरस्कार, ललित कला अकादमी ने किया चयन

By Jageshwar prasad

टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय पुरस्कार, ललित कला अकादमी ने किया चयन
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: दो घंटे के अंदर सारे टिकट खत्म, अब 10% एडवांस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे साइबर ठग

By Aman Vaishnav

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: दो घंटे के अंदर सारे टिकट खत्म, अब 10% एडवांस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे साइबर ठग
सीएम विष्णुदेव साय का शेड्यूल: मंत्रालय और युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का शेड्यूल: मंत्रालय और युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बगलामुखी मंदिर चढ़ावा चोरी जांच: तीन महीने बाद भी कलेक्टर के पास न रिपोर्ट, न जवाब

By Atul Dwivedi

बगलामुखी मंदिर चढ़ावा चोरी जांच: तीन महीने बाद भी कलेक्टर के पास न रिपोर्ट, न जवाब
सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक आज, दमोह-कटनी फोरलेन के 1745 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक आज, दमोह-कटनी फोरलेन के 1745 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी