MC STAN : या अल्लाह बस मौत दे, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

Dolly patil | May 25, 2024, 18:27 IST
Share
mc stan
mc stan

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने एक ऐसी पोस्ट की है, जिसको देख सब चौंक गए है।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने एक ऐसी पोस्ट की है, जिसको देख सब चौंक गए है। इस पोस्ट में MC STAN भगवान से ‘मौत’ की प्रार्थना कर रहे है।

पोस्ट में क्या लिखा

जानकारी के मुताबिक MC STAN ने लिखा कि या अल्लाह, बस मौत दे”। सोशल मीडिया पर अपने नोट को दोबारा साझा करते हुए रैपर के प्रशंसकों ने पूछा कि उनके साथ क्या गलत था। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एमसी स्टेन ने अपने प्रशंसकों को चिंतित किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले स्टेन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की घोषणा की थी।

बस मौत दे... से मची हलचल

एमसी स्टेन के फैंस इस नोट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोबारा शेयर करते हुए रैपर से पूछ रहे हैं कि उनके साथ क्या हुआ। एक यूजर ने लिखा, 'भाई क्या हो गया?' दूसरे यूजर ने पूछा 'कुछ भी गलत मत करना अपने फैंस के बारे में भी तो सोच लो'। वहीं स्टेन पिछले कुछ समय से पार्टियों और इवेंट में भी नहीं दिखाई दिए हैं। कुछ दिन पहले स्टेन ने अपने ब्रेकअप की जानकारी देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टूटा हुए दिल का इमोजी लगाया था।

ब्रेकअप के बाद क्या लिखा था

मसी स्टेन ने स्टोरी डालकर कहा था ब्रेकअप। अपना दुख जाहिर करते हुए स्टेन ने लिखा कि यहां तक कि सबसे मजबूत भावनाएं भी तब समाप्त हो जाती हैं, जब उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है और उन्हें हल्के में ले लिया जाता है।” हालांकि, कुछ देर बाद स्टेन ने यह पोस्ट डिलीट भी कर दी। स्टेन ने एक नोट भी पोस्ट किया था और घोषणा की थी कि वह रैपिंग छोड़ देंगे। नोट में स्टेन ने इमोजी के साथ लिखा कि मैं रैप छोड़ने वाला हूं।

एमसी स्टेन के बारे

बता दें कि सोशल मीडिया पर हमेशा अपने रैप सॉग्न के लिए लाइमलाइट में रहने वाले एमसी स्टेन 'बिग बॉस 16' में नजर आ चुके हैं। इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने के बाद स्टेन सुर्खियों में आए थे। फोटो में धोनी को स्टेन के साथ उनका सिग्नेचर पोज देते हुए देखा गया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सलमान खान
  • MC Stan
  • बिग बॉस 16
  • एमसी स्टेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग