Money Heist Season 6 के नए टीजर ने मचाया तहलका, क्या सच में वापस आ रहे हैं द प्रोफेसर?
Kaushiki | May 17, 2026, 14:58 IST
Money Heist Season 6
नेटफ्लिक्स ने मनी हीस्ट फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दिया है। स्पेन में हुए एक बड़े इवेंट और नए टीज़र ड्रॉप के बाद फैंस के बीच 'द प्रोफेसर' की वापसी और मनी हीस्ट सीजन 6 को लेकर चर्चाएं काफी ज्यादा तेज हो गई हैं।
Money Heist Season 6: नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज Money Heist के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। लगभग पांच साल पहले इस ब्लॉकबस्टर सीरीज का आखिरी सीजन रिलीज हुआ था। तब फैंस को लगा था कि प्रोफेसर की कहानी हमेशा के लिए खत्म हो गई। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के इरादे कुछ और ही नजर आ रहे हैं।
कंपनी ने ऑफिशियली इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस बड़े ऐलान के बाद दुनियाभर के फैंस के बीच खलबली मच गई है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या द प्रोफेसर दोबारा वापस आ रहे हैं?
खासकर भारत में हिंदी, तेलुगु और तमिल डब के साथ ये सीरीज सुपरहिट रही है। बेला चाओ गाना आज भी युवाओं के बीच रेसिस्टेंस और यूनिटी का सिंबल माना जाता है।
नेटफ्लिक्स ने इस बार सोशल मीडिया पर 'मनी हीस्ट सीजन 6' (Money Heist Season 6) का सिर्फ एक साधारण पोस्ट नहीं की। इसके लिए स्पेन के सेविले शहर में एक गजब का स्टंट किया गया। वहां एक नदी में बड़ी नाव तैरती हुई नजर आई। इस नाव पर कई लोग लाल जंपसूट और डाली मास्क पहनकर सवार थे।
नदी के किनारे हजारों की संख्या में फैंस इस नजारे को देख रहे थे। पूरे माहौल में सीरीज का मशहूर एंथम बेला चाओ गूंज रहा था। इसी के साथ नेटफ्लिक्स ने एक छोटा सा टीजर भी ड्रॉप किया।
मनी हीस्ट (Money Heist), जिसका असली स्पेनिश नाम La Casa de Papel है, नेटफ्लिक्स की एक सुपरहिट और बेहद रोमांचक क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है।
मनी हीस्ट की कहानी एक बेहद इंटेलीजेंट मास्टरमाइंड के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सब द प्रोफेसर कहते हैं। प्रोफेसर आठ शातिर चोरों की एक अनोखी टीम बनाता है, जिनके नाम अलग-अलग शहरों (जैसे Tokyo, Berlin, Nairobi, Denver) पर रखे जाते हैं।
ये गैंग लाल जंपसूट और मशहूर डाली मास्क पहनकर स्पेन के रॉयल मिंट और बैंक ऑफ स्पेन में इतिहास की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम देती है।
मनी हीस्ट का मकसद बैंक लूटना नहीं, बल्कि खुद अरबों रुपए छापना और देश के भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ एक क्रांति शुरू करना होता है। पुलिस और प्रोफेसर के बीच चलने वाला यह माइंड गेम और जबरदस्त सस्पेंस दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
![money heist 6]()
इस नए वीडियो के अंत में एक बहुत ही खास लाइन लिखी हुई थी। टीजर में मेकर्स ने लिखा कि 'This revolution never ends'। इस एक लाइन ने इंटरनेट पर थ्योरीज का बाजार पूरी तरह गर्म कर दिया है।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स अब सीजन 6 की प्लानिंग कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीजर के आखिरी सीन में सोने की ईंट दिखाई गई है।
हालांकि नेटफ्लिक्स ने प्रोफेसर यानी अल्वारेज मोर्टे की वापसी पर मुहर नहीं लगाई है। लेकिन फैंस को पूरा भरोसा है कि प्रोफेसर के बिना सीरीज अधूरी है।
साल 2021 में इस शो के खत्म होने के बाद भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई। लोग लगातार इसके बचे हुए किरदारों की नई कहानी मांग रहे हैं। ये बड़ा ऐलान ठीक उसी समय हुआ है जब बर्लिन सीजन 2 रिलीज हुआ है।
इस स्पिन-ऑफ का नाम बर्लिन एंड द लेडी विद एन अर्मिन है। बर्लिन का ये नया सीजन 15 मई 2026 को ग्लोबल लेवल पर रिलीज हुआ है। इसमें पेड्रो अलोंसो एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं।
इस नए सीजन (न्यू टीजर)में बर्लिन, कीला और डेमियन मिलकर मलागा के नवाब को लूट रहे हैं। इस शो का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर सुपर-डुपर हिट रहा था।
![बेला चाओ! Money Heist के फैंस के लिए Good News]()
बर्लिन के पहले सीजन ने 90 से ज्यादा देशों में टॉप 10 में जगह बनाई थी। इसी शानदार परफॉर्मेंस की वजह से नेटफ्लिक्स इस यूनिवर्स को बढ़ा रहा है। गैर-अंग्रेजी भाषाओं के शोज में मनी हीस्ट आज भी सबसे ऊपर रैंक करता है।
आंकड़ों के मुताबिक, 2023 से 2025 के बीच इसे खूब देखा गया। सिर्फ इन दो सालों में इस फ्रेंचाइजी को 130 करोड़ घंटे से ज्यादा देखा गया। इस ब्रांड की वैल्यू आज के समय में अरबों रुपए की हो चुकी है।
इससे पहले कोरियन भाषा में मनी हीस्ट: कोरिया भी रिलीज किया जा चुका है। इसके अलावा इसके वीडियो गेम्स भी मार्केट में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि नेटफ्लिक्स इसे मार्वल की तरह बनाना चाहता है। वे मूल कहानी खत्म होने के बाद भी नए स्पिन-ऑफ लाते रहेंगे।
फिलहाल नेटफ्लिक्स ने अपनी आगे की पूरी प्लानिंग को थोड़ा सीक्रेट रखा है। वे खुलकर नहीं बता रहे कि अगला प्रोजेक्ट सीजन 6 होगा या कुछ और। लेकिन एक बात तो बिल्कुल तय है कि लाल जंपसूट का जादू अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रोफेसर के मास्टरमाइंड दिमाग का खेल आगे भी जारी रहेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की फिल्म रचेगी नया इतिहास
Mother's Day Special बॉलीवुड की ये 10 फिल्में, जो हर किसी को देखनी चाहिए
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
दादा साहब फाल्के की वो फिल्म जिसने बदला भारत का पूरा मनोरंजन जगत
कंपनी ने ऑफिशियली इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस बड़े ऐलान के बाद दुनियाभर के फैंस के बीच खलबली मच गई है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या द प्रोफेसर दोबारा वापस आ रहे हैं?
खासकर भारत में हिंदी, तेलुगु और तमिल डब के साथ ये सीरीज सुपरहिट रही है। बेला चाओ गाना आज भी युवाओं के बीच रेसिस्टेंस और यूनिटी का सिंबल माना जाता है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट
नदी के किनारे हजारों की संख्या में फैंस इस नजारे को देख रहे थे। पूरे माहौल में सीरीज का मशहूर एंथम बेला चाओ गूंज रहा था। इसी के साथ नेटफ्लिक्स ने एक छोटा सा टीजर भी ड्रॉप किया।
क्या है मनी हीस्ट की स्टोरी
मनी हीस्ट की कहानी एक बेहद इंटेलीजेंट मास्टरमाइंड के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सब द प्रोफेसर कहते हैं। प्रोफेसर आठ शातिर चोरों की एक अनोखी टीम बनाता है, जिनके नाम अलग-अलग शहरों (जैसे Tokyo, Berlin, Nairobi, Denver) पर रखे जाते हैं।
ये गैंग लाल जंपसूट और मशहूर डाली मास्क पहनकर स्पेन के रॉयल मिंट और बैंक ऑफ स्पेन में इतिहास की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम देती है।
मनी हीस्ट का मकसद बैंक लूटना नहीं, बल्कि खुद अरबों रुपए छापना और देश के भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ एक क्रांति शुरू करना होता है। पुलिस और प्रोफेसर के बीच चलने वाला यह माइंड गेम और जबरदस्त सस्पेंस दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
money heist 6
क्या सीजन 6 में द प्रोफेसर की दोबारा एंट्री होगी
अंदाजा लगाया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स अब सीजन 6 की प्लानिंग कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीजर के आखिरी सीन में सोने की ईंट दिखाई गई है।
हालांकि नेटफ्लिक्स ने प्रोफेसर यानी अल्वारेज मोर्टे की वापसी पर मुहर नहीं लगाई है। लेकिन फैंस को पूरा भरोसा है कि प्रोफेसर के बिना सीरीज अधूरी है।
El sueño continúa. El universo de 'La casa de papel' se expande. pic.twitter.com/SM0csDXVJi
— Netflix España (@NetflixES) May 12, 2026
नई स्टोरी हो रही मांग
इस स्पिन-ऑफ का नाम बर्लिन एंड द लेडी विद एन अर्मिन है। बर्लिन का ये नया सीजन 15 मई 2026 को ग्लोबल लेवल पर रिलीज हुआ है। इसमें पेड्रो अलोंसो एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं।
इस नए सीजन (न्यू टीजर)में बर्लिन, कीला और डेमियन मिलकर मलागा के नवाब को लूट रहे हैं। इस शो का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर सुपर-डुपर हिट रहा था।
बेला चाओ! Money Heist के फैंस के लिए Good News
नेटफ्लिक्स क्यों बढ़ा रहा है मनी हीस्ट का यूनिवर्स
आंकड़ों के मुताबिक, 2023 से 2025 के बीच इसे खूब देखा गया। सिर्फ इन दो सालों में इस फ्रेंचाइजी को 130 करोड़ घंटे से ज्यादा देखा गया। इस ब्रांड की वैल्यू आज के समय में अरबों रुपए की हो चुकी है।
इससे पहले कोरियन भाषा में मनी हीस्ट: कोरिया भी रिलीज किया जा चुका है। इसके अलावा इसके वीडियो गेम्स भी मार्केट में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि नेटफ्लिक्स इसे मार्वल की तरह बनाना चाहता है। वे मूल कहानी खत्म होने के बाद भी नए स्पिन-ऑफ लाते रहेंगे।
फिलहाल नेटफ्लिक्स ने अपनी आगे की पूरी प्लानिंग को थोड़ा सीक्रेट रखा है। वे खुलकर नहीं बता रहे कि अगला प्रोजेक्ट सीजन 6 होगा या कुछ और। लेकिन एक बात तो बिल्कुल तय है कि लाल जंपसूट का जादू अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रोफेसर के मास्टरमाइंड दिमाग का खेल आगे भी जारी रहेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की फिल्म रचेगी नया इतिहास
Mother's Day Special बॉलीवुड की ये 10 फिल्में, जो हर किसी को देखनी चाहिए
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
दादा साहब फाल्के की वो फिल्म जिसने बदला भारत का पूरा मनोरंजन जगत
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman