ड्रग्स केस में एजाज खान की पत्नी फॉलन गिरफ्तार, एक्टर भी हुए गायब

Ravi Singh | Published:
Share
mumbai drugs case ejaz khan
mumbai drugs case ejaz khan

एजाज खान के घर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई है, जिसके बाद उनकी पत्नी फॉलन गुलीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम विभाग अब एक्टर की तलाश कर रहा है, जो छापेमारी के बाद से ही गायब है।

मुंबई ड्रग्स केस में एजाज खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 8 अक्टूबर को कस्टम विभाग ने एजाज खान के दफ्तर पर छापेमारी की थी और अब एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर की पत्नी का नाम फॉलन गुलीवाला है और उन्हें कस्टम पुलिस ने जोगेश्वरी स्थित उनके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

एजाज खान की पत्नी फॉलन गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि फॉलन गुलीवाला भी ड्रग्स मामले में शामिल है। ऐसे में कस्टम विभाग ने मिली सूचना का पालन करते हुए जोगेश्वरी स्थित एक्टर के फ्लैट पर छापा मारा। यहां से पुलिस को 130 ग्राम मारिजुआना और अन्य नशीले पदार्थ मिले।

यह मामला एजाज खान के स्टाफ मेंबर सूरज गौर से भी जुड़ा है। अक्टूबर में कस्टम विभाग ने वीरा देसाई रोड स्थित एक्टर के ऑफिस पर छापा मारा था। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 35 लाख रुपए की कीमत का 10 ग्राम MDMA बरामद किया था।

क्या है मारिजुआना

मारिजुआना एक प्रकार का मादक पदार्थ है जो कैनाबिस सैटिवा पौधे से प्राप्त होता है। इसमें टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (THC) नामक एक सक्रिय यौगिक होता है, जो मस्तिष्क को प्रभावित करता है और विश्राम, उत्साह और भूख में वृद्धि जैसे विभिन्न प्रभाव पैदा करता है।

एजाज खान के सोशल मीडिया पर 56 लाख फॉलोअर, वोट मिले 155

ड्रग्स केस में ejaz khan भी हुए थे गिरफ्तार

एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला की गिरफ्तारी पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने उन्हें सिर्फ ऑफिस और अब घर में मिले ड्रग्स के सिलसिले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। अभी एजाज खान पूछताछ के लिए मौजूद भी नहीं हैं। एजाज खान खुद भी कई बार ड्रग्स केस में फंस चुके हैं। साल 2021 में भी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। फिर साल 2023 में उन्हें जमानत मिल गई थी।

राजनीति के मैदान में हारे एजाज

ejaz khan ने राजनीति में भी खुद को स्थापित करने की कोशिश की। विवादों से घिरे रहने वाले ejaz khan सोशल मीडिया पर भले ही लोकप्रिय हों, लेकिन राजनीति के मैदान में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एजाज नगीना को सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी 'आजाद समाज पार्टी' से टिकट मिला था। लेकिन राजनीति में उनकी लोकप्रियता कुछ खास रंग नहीं दिखा पाई। इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन (56 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स वाले एजाज खान को गिनती के बाद सिर्फ 155 वोट मिले थे।

इस खबर से जुड़े सामान्य सवाल

  1. ejaz khan की पत्नी फॉलन गुलीवाला को क्यों गिरफ्तार किया गया?
    फॉलन गुलीवाला को कस्टम विभाग ने 130 ग्राम मारिजुआना और अन्य नशीले पदार्थ मिलने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह ड्रग्स मामले में शामिल हैं, जिसके आधार पर जोगेश्वरी स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई।
  2. फॉलन गुलीवाला के घर से क्या-क्या सामान बरामद हुआ?
    फॉलन गुलीवाला के घर से 130 ग्राम मारिजुआना और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए, जो ड्रग्स मामले से जुड़े थे।
  3. क्या ejaz khan भी ड्रग्स केस में शामिल हैं?
    हां, ejaz khan भी ड्रग्स केस में शामिल रहे हैं। 2021 में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और 2023 में उन्हें जमानत मिल गई थी। उनका नाम इस केस में पूछताछ के लिए लिया गया था, लेकिन अभी तक वह गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
  4. मारिजुआना क्या होता है?
    मारिजुआना एक मादक पदार्थ है, जो कैनाबिस सैटिवा पौधे से प्राप्त होता है। इसमें टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (THC) नामक सक्रिय यौगिक होता है, जो मस्तिष्क को प्रभावित करता है और विश्राम, उत्साह, और भूख में वृद्धि जैसे प्रभाव उत्पन्न करता है।
  5. ejaz khan की राजनीति में क्या स्थिति रही है?
    ejaz khan ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने 'आजाद समाज पार्टी' से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इंस्टाग्राम पर उनके 5.6 मिलियन (56 लाख) फॉलोअर्स होने के बावजूद उन्हें केवल 155 वोट मिले थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mumbai News
  • entertainment news
  • Mumbai Drugs Case
  • मुंबई ड्रग्स केस
  • एजाज खान
  • ejaz khan
  • फॉलन गुलीवाला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर