अनंत - राधिका पहुंचे पेरिस ओलंपिक, वायरल हुआ स्वागत का वीडियो

Dolly patil | Jul 31, 2024, 15:41 IST
Share
wbe5r
wbe5r

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पेरिस ओलंपिक का लुत्फ उठाते हुए नजर आए हैं। इसी के साथ दोनों का पेरिस के रिलायंस इंडिया हाउस में जोरदार स्वागत भी हुआ।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने हाल ही में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी की थी। इसी के साथ दोनों की शादी की चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हुई थी। इसी बीच अब कपल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पेरिस ओलंपिक का उठाया लुफ्त

आपको बता दें कि शादी के बाद अब अनंत और राधिका अपनी फैमिली के साथ विदेश गए हुए हैं। इस न्यूली वेड कपल ने अंबानी फैमिली के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 का लुत्फ उठाया। इस दौरान दोनों का पेरिस में शानदार स्वागत हुआ। अब दोनों के वेलकम की तस्वीरें और वीडियो काफी सुर्खियों में है।

कपल का वायरल हो रहा वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पेरिस में रिलायंस इंडिया हाउस में एंट्री कर रहे हैं।

दोनों की एंट्री के दौरान ढोल नगाड़े बजते हुए नजर आए। इस दौरान अनंत के साथ लोगों ने तस्वीरें भी क्लिक कराई। न्यूली वेड कपल का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

नीता अंबानी नहीं आई नजर

अंबानी फैमिली के साथ इस खास मौके पर नीता अंबानी नजर नहीं आई लेकिन आपको बता दें कि नीता अपने पति मुकेश के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में एफिल टावर के सामने पोज देती हुई दिखाई दी थीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पेरिस ओलंपिक
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • पेरिस ओलंपिक गेम्स
  • अंबानी फैमिली पेरिस ओलंपिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच