पुष्पा 2 रिलीज को तैयार, ओपनिंग डे पर तोड़गी कमाई के सारे रिकॉर्ड!

Raj Singh | Dec 01, 2024, 12:54 IST
Share
MOVIE PUSPA
MOVIE PUSPA

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मचअवेटड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मचअवेटड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का सीक्वल है, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

24 घंटे चलेगी थिएटर में फिल्म

जानकारी के मुताबिक, पुष्पा 2 की धमाकेदार रिलीज होने वाली है। इसे 12 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग देश में ही जोरों पर चल रही है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 का रन टाइम 3 घंटे 20 मिनट होगा। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। एक अनुमान के मुताबिक पुष्पा 2 की ओपनिंग धमाकेदार हो सकती है। खबरें तो यहां तक हैं कि यह फिल्म 24 घंटे सिनेमाघरों में चलाई जाएगी। पुष्पा 2 तय समय से पहले सिनेमाघरों में आएगी। 4 दिसंबर 2024 को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।

50 करोड़ से ज्यादा की करेगी ओपनिंग!

पुष्पा 2: द रूल ने अपनी एडवांस टिकट बिक्री के साथ दुनिया भर में 30 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अपने पहले दिन के कलेक्शन के साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से अधिक का ओपनिंग कलेक्शन करेगी।

रश्मिका मंदाना बनेंगी Box Office Queen, इन 8 फिल्मों से मचाएंगी धमाल

फिल्म का बजट हाई

अगर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो फिल्म के अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बनने की पूरी संभावना है। यह फिल्म सुकुमार ने डायरेक्ट की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा 2' 500 करोड़ रुपए के बजट में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

Pushpa 2 : The Rule की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी रिलीज

फिल्म की ये है स्टारकास्ट

इस एक्शन ड्रामा में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। जगदीश प्रताप भंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश और कई अन्य बड़े कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, संपादक नवीन नूली और संगीतकार देवी श्री प्रसाद शामिल हैं।

FAQ

  1. 'पुष्पा 2: द रूल' कब रिलीज हो रही है?
    फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसके प्रीमियर शो 4 दिसंबर को 9:30 बजे से शुरू होंगे, और बाकी जगहों पर 5 दिसंबर की सुबह 4 बजे से पहले शो होंगे।
  2. फिल्म का रन टाइम कितना है?
    फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 20 मिनट बताया गया है, जो इसे एक लंबी फिल्म बनाता है।
  3. फिल्म का बजट कितना है?
    'पुष्पा 2' का बजट करीब 500 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी तेलुगु फिल्मों में से एक बन गई है।
  4. फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
    फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश जैसे बड़े कलाकार भी इसमें नजर आएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रश्मिका मंदाना
  • अल्लू अर्जुन
  • पुष्पा 2
  • पुष्पा 2 अपडेट
  • हिंदी न्यूज
  • मनोरंजन न्यूज
  • अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज