/sootr/media/media_files/2024/10/26/fcLZGQcwy6SyAsYyPalX.jpg)
पंजाब के जालंधर की रहने वाली रेचल गुप्ता ने बैंकॉक में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीता है। दरअसल थाईलैंड के बैंकॉक में हुई प्रतियोगिता का शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले हुआ था। इसमें रचल ने फिलीपींस की मॉडल को पछाड़ा कर किताब अपने नाम किया। बता दें कि ये किताब भारत के लिए सबसे पहले अभिनेत्री जीनत अमान ने 1970 में जीता था। इसी के साथ यह खिताब 45 साल बाद अब भारत आया है। इतना ही नहीं रेचल गुप्ता इस पेजेंट को जीतने वाली तीसरी एशियाई महिला बनी हैं।
वीडियो किए जा रहे थे अप्रिशिएट
पेजेंट में रचेल को शुरुआत से ही उनके लुक्स से लेकर कॉन्फिडेंस से भरी रैंप प्रेजेंस के लिए काफी ज्यादा सराहा जा रहा था। इसी के साथ उनकी तस्वीरों से लेकर वीडियोज सोशल मीडिया पर भी काफी अप्रिशिएट किए जा रहे थे। लेकिन विजेता तय करने का फैसला पूरी तरह से जजेज के हाथों में था और उन्होंने तमाम प्रतिभागियों में से रचेल को साल 2024 की मिस ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल ( Miss Grand International Title ) के लिए बेस्ट चॉइस के रूप में चुना।
मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India 2024 का खिताब
कौन हैं रेचल गुप्ता?
महज 20 साल की रेचल गुप्ता का परिवार जालंधर के अर्बन एस्टेट में रहता है। रचेल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतने से पहले मिस ग्रैंड इंडिया 2024 का ताज अपने नाम किया था और फिर मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 में भारत को प्रतिनिधित्व किया था।
18 साल की उम्र में रचेल गुप्ता ने मिस सुपरटैलेंट सीजन 15 में भाग लिया था, जिसका आयोजन पेरिस में 28 सितंबर 2022 को हुआ था। वहीं, मई 2024 में रचेल गुप्ता को राजस्थान के जयपुर में मिस ग्रैंड इंडिया 2024 चुना गया था। इसके अलावा रचेल गुप्ता ने मिस टॉप मॉडल का सब टाइटल अवार्ड अपने नाम किया था। रचेल रैंप वॉक में बेस्ट मॉडल, ब्यूटी विद पर्पज और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवार्ड जीत चुकी हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक