पिता बने एक्टर Rajkumar Rao, वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्रलेखा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

Kaushiki | Nov 15, 2025, 08:54 IST
Share
rajkummar-rao-patralekhaa-baby-girl-anniversary-news
rajkummar-rao-patralekhaa-baby-girl-anniversary-news

बॉलीवुड के फेवरेट कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर नन्ही बेटी का आगमन हुआ है। अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के दिन बेटी को जन्म देकर पत्रलेखा ने राजकुमार राव को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। फैंस बधाई संदेश भेज रहे हैं।

बॉलीवुड के प्यारे कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा अब पेरेंट्स बन चुके हैं। उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। 15 नवंबर की तारीख उनके लिए अब बहुत ही खास हो गई है। यह उनके लिए दोहरी खुशी का मौका बन गई है।

ठीक चार साल पहले इसी तारीख को दोनों की शादी हुई थी। राजकुमार राव ने खुद यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके सबको यह बताया है। पोस्ट में लिखा था, 'हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद मिला है।'

9aeaa45c-58f
9aeaa45c-58f

बेबी गर्ल के आने से छाई खुशियां

राजकुमार राव की पोस्ट में एक दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा था। संदेश में लिखा था, 'हम चांद पर हैं, भगवान ने हमें बेबी गर्ल का आशीर्वाद दिया है।' यह पढ़कर फैंस और फिल्मी सितारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

जैसे ही यह खबर सामने आई, बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। हर कोई इस प्यारे कपल को शुभकामनाएं दे रहा है। इस खास मौके पर हर तरफ खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

पंजाबी फिल्मों के बाद बॉलीवुड में क्यों छाई ये खूबसूरत एक्ट्रेस

कम बजट पर कहानी है दमदार प्यार और दोस्ती वाली ये फिल्में OTT पर जरूर देखें

Rajkummar Rao says he wanted to marry Patralekhaa after seeing her for the  first time in an ad: 'Meri toh ghanti baj gayi' | Bollywood News - The  Indian Express
Rajkummar Rao says he wanted to marry Patralekhaa after seeing her for the first time in an ad: 'Meri toh ghanti baj gayi' | Bollywood News - The Indian Express

11 साल पुरानी प्रेम कहानी

आपको बता दें कि राजकुमार राव (Actor Rajkumar Rao)और पत्रलेखा की प्रेम कहानी बहुत ही रोमांटिक है। दोनों ने 15 नवंबर 2021 को सात फेरे लिए थे। इन दोनों ने शादी से पहले करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

दोनों की मुलाकात साल 2010 में पहली बार हुई थी। इसके बाद ही दोनों के बीच प्यार पनपा था। दोनों ने साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' में साथ काम भी किया था।

अब उनकी जिंदगी में इस नन्ही मेहमान के आने से एक नया अध्याय (rajkumar rao wedding)शुरू हो गया है। फैंस उनकी बेटी की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। यह प्यार और खुशी का पल दोनों के लिए बहुत मेमोरेबल है।

Rajkumar Rao-Patralekha Wedding: दुल्हन बनीं पत्रलेखा की मांग में राजकुमार  ने भरा सिंदूर, देखें शादी की पहली तस्वीर - Bollywood News AajTak
Rajkumar Rao-Patralekha Wedding: दुल्हन बनीं पत्रलेखा की मांग में राजकुमार ने भरा सिंदूर, देखें शादी की पहली तस्वीर - Bollywood News AajTak

सेलेब्स और फैंस ने बरसाया प्यार

सोशल मीडिया यूजर्स और बॉलीवुड के दोस्त राजकुमार राव और पत्रलेखा के पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "बेस्ट न्यूज, आप दोनों को दिल से बधाई।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "बधाई हो सत्तु (पत्रलेखा का निकनेम), आशा है आप अपनी बेटी का नाम आरती रखेंगी।" हर कोई उनकी नन्ही परी पर अपना प्यार लुटा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

राजामौली की फिल्म से Priyanka Chopra का किलर कमबैक, साड़ी और गन वाला लुक हुआ वायरल

School Cinema Film Festival: 41 हजार स्कूलों में दिखाई जाएंगी 100 से ज्यादा फिल्में

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • Actor Rajkumar Rao
  • rajkumar rao
  • rajkumar rao wedding
  • पत्रलेखा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग