कई दिल तोड़ने वाली राखी सावंत को हुई दिल की बीमारी

Sajal Kumar | May 15, 2024, 21:56 IST
RAKHI SAWANT Health Problem
राखी सावंत की हालत अस्‍पताल में नाजुक है। एक्स हसबैंड रितेश ने बताया कि राखी को सीने में तेज दर्द की श‍िकायत के बाद अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत अभी भी क्रिटिकल है। डॉक्‍टर्स एंजियोग्राफी कर रहे हैं।

एक्‍ट्रेस, डांसर और 'बिग बॉस' फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) की हालत अचानक ही बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राखी गंभीर हालत में हैं। उन्‍हें मंगलवार रात को सीने में तेज दर्द की श‍िकायत के बाद मुंबई के अस्‍पताल में एडमिट किया गया था। बताया जा रहा है कि राखी सावंत दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बेतहाशा हालत में उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो बेसुध अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं।



ये भी खबर पढ़े...



राजमाता माधवी राजे सिंधिया का ग्वालियर के छत्री परिसर में होगा अंतिम संस्कार , लाखों लोग जुटेंगे



गंभीर हालत में हैं राखी सावंत


राखी सावंत की तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि उन्हें होश नहीं है या फिर वो गहरी नींद में हैं। तस्वीरों में नर्स उनका बीपी टेस्ट करती दिख रही हैं। पीछे एक बड़ी ईसीजी मशीन भी लगी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें दिल में गंभीर समस्या (Heart Problem) है। अभी एक्ट्रेस को क्या बीमारी हुआ है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



ये भी खबर पढ़े...



Bike Thief : प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए युवक ने चुराईं 150 बाइक, फिर इन्हें बेचकर दिए महंगे गिफ्ट



एक्स हसबैंड ने दिया हेल्थ अपडेट



बुधवार को राखी के पूर्व पति रितेश कुमार (Ex Husband Ritesh Kumar) ने हेल्‍थ अपडेट (Health update) देते हुए मीडिया से बात की। उन्‍होंने बताया कि राखी की एंजियोग्राफी (angiography) की तैयारी हो रही है। उनकी हालत अभी क्रिटिकल बनी हुई है। रितेश ने इसके साथ ही फैंस से अपील की है कि वह राखी के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करें।



ये भी खबर पढ़े...



Raisen News : बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत, एक पैर और सिर खाया



रितेश बोले, डॉक्‍टर्स ने हॉर्ट अटैक नहीं बताया



रितेश से पूछा गया कि क्‍या यह हार्ट अटैक (Heart attack) था? इस पर उन्‍होंने कहा, 'देख‍िए हार्ट अटैक की बात जहां तक है तो यह डॉक्‍टर ही बता पाएंगे। डॉक्‍टर्स से हमारी लगातार बात हो रही है, पर अभी तक कोई कॉन्‍सोलिडेटेड रिपोर्ट नहीं मिली है। उनका ईसीजी और ईको हो चुका है। अब वह उनकी एंजियोग्राफी की तैयारी कर रहे हैं।'



ये भी खबर पढ़े...



Kareena Kapoor का सास Sharmila Tagore के साथ पहला ऐड, फैंस हुए आश्चर्यचकित









Tags:
  • Heart Attack
  • rakhi sawant
  • Ex Husband Ritesh Kumar