रणबीर कपूर की ये 5 अपकमिंग मूवी बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल
Entertainment News: रणबीर कपूर आज के दौर के सबसे टैलेंटेड और मच अवेटेड एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों का क्रेज फैंस के बीच हमेशा खास रहता है।
हर फिल्म में वे अलग-अलग करैक्टर निभाकर दर्शकों को बांधते हैं। 2025 और उसके बाद रणबीर कई बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं, जो बॉलीवुड के लिए एक बड़ी धमाकेदार वापसी साबित होंगे।
लव एंड वॉर
यह फिल्म 2025 के क्रिसमस पर रिलीज होगी और इसके निर्देशन का जिम्मा संजय लीला भंसाली के कंधों पर है। रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिगड़ी इस फिल्म में होगी। प्रेम और युद्ध की कहानी इस फिल्म का मुख्य विषय है, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित होगी।
ये खबर भी पढ़ें... जून 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका
रामायण
भारत की एंसिएंट माइथोलॉजी पर आधारित यह फिल्म अगले साल दिवाली के समय रिलीज होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी भी नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय संस्कृति और इतिहास को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी।
एनिमल पार्ट 2
रणबीर कपूर की 2023 की हिट फिल्म एनिमल का दूसरा भाग आने वाला है। डायरेक्टर ने पहले ही संकेत दिया है कि पार्ट 2 दर्शकों को हैरान कर देगा। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग में अभी 2-3 साल लग सकते हैं, लेकिन फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
ये खबर भी पढ़ें...समंदर के लहरों के बीच कार्तिक आर्यन ने दिया अपकमिंग फिल्म का मैसेज, फैंस में बढ़ा फिल्म का क्रेज
धूम 4
धूम फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी आने वाली है, जिसमें रणबीर कपूर को मुख्य भूमिका निभाते देखा जा सकता है। इसकी शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है। धूम 4 के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह फिल्म बॉलीवुड के बड़े बजट और एडवेंचर से भरपूर होगी।
ये खबर भी पढ़ें... मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की बायोपिक बड़े पर्दे पर, फिल्म में कौन निभाएगा मेन रोल
ब्रह्मास्त्र 2
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा भाग जल्द ही फ्लोर पर आने वाला है। निर्माता ने पुष्टि की है कि ब्रह्मास्त्र का पार्ट 2 जल्दी ही रिलीज होगा, जो फैंस के लिए बड़े सरप्राइज लेकर आएगा।
ये खबर भी पढ़ें...किन अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ये रही पूरी लिस्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर | एक्टर रणबीर कपूर | रणबीर कपूर की फिल्म | मनोरंजन न्यूज | Bollywood News | Ranveer Kapoor