बर्थडे से पहले Ranveer Singh ने क्यों डिलीट किए इंस्टाग्राम पोस्ट, क्या ये किसी बड़े प्रोजेक्ट का है इशारा

Kaushiki | Jul 06, 2025, 16:08 IST
Share
Ranveer delete his Instagram post
Ranveer delete his Instagram post

रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट हटा दिए, जिससे फैंस हैरान हैं। उनके इस कदम के पीछे किसी बड़े प्रोजेक्ट या सरप्राइज का इशारा हो सकता है।

बॉलीवुड के हॉट और फेमस एक्टर रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर फैंस को चौंका दिया है। रणवीर ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए और प्रोफाइल फोटो भी हटा दी।

अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सिर्फ ब्लैक दिखाई दे रही है। इससे उनके फैंस हैरान हैं और गेस कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

क्या था पोस्ट में खास

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 12:12 टाइम लिखा और इसके साथ 2 क्रॉस तलवार इमोजी डाली। यह पोस्ट देखकर फैंस का ध्यान तुरंत उनकी अपकमिंग फिल्म धुरंधर की ओर गया, जो कि उनकी नई फिल्म हो सकती है।

फैंस का मानना है कि ये सारे संकेत इस फिल्म से जुड़ी एक सुप्राइज के बारे में हो सकते हैं, जिसे रणवीर अपने बर्थडे पर देने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें...28 Years Later ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मचाया हंगामा, आईफोन पर शूट हुई 637 करोड़ की फिल्म

फैंस को दिया शानदार तोहफा

रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को शानदार तोहफा दिया है। उनकी फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें उनका गैंगस्टर लुक और दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है।

टीजर में रणवीर की लंबी दाढ़ी, सिगरेट और गैंगस्टर अवतार ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी नजर आएंगे। यह गैंगस्टर ड्रामा दर्शकों को एक्शन और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण देगा।

रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन से पहले इंस्टाग्राम से सारी पोस्ट डिलीट कर दी |  जानिए क्यों | बॉलीवुड समाचार - News18 Hindi
रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन से पहले इंस्टाग्राम से सारी पोस्ट डिलीट कर दी | जानिए क्यों | बॉलीवुड समाचार - News18 Hindi

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा, रणवीर सिंह के पास और भी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनमें से एक है डॉन 3, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर हैं और यह फिल्म डॉन की तीसरी कड़ी होगी।

डॉन फिल्म का पहला पार्ट 2006 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट 2011 में आया था और दोनों ही हिट रहे थे। अब तीसरी कड़ी के साथ एक और रोमांचक कहानी दर्शकों के सामने आएगी।

रणवीर का सोशल मीडिया पर इम्पैक्ट

रणवीर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, और उनका हर एक कदम सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बन जाता है।

ऐसे में उनका इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट होना उनके फैंस के लिए सरप्राइज है, क्योंकि वह हमेशा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...हॉरर फिल्म मां में काजोल की शानदार एक्टिंग से इंप्रेस हुए लोग, जानें कैसी है ये फिल्म

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह | Ranveer singh birthday | Ranveer Singh | Bollywood actor Ranveer Singh | मनोरंजन न्यूज | Bollywood News | Instagram Post | Social Media

Tags:
  • Bollywood News
  • Social Media
  • Ranveer Singh
  • रणवीर सिंह
  • Bollywood actor Ranveer Singh
  • बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह
  • Ranveer singh birthday
  • मनोरंजन न्यूज
  • Instagram Post
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच