कब, कहां और कैसे देख सकेंगे सलमान खान का शो Bigg Boss 19, क्या है इस बार की थीम

Kaushiki | Aug 24, 2025, 15:05 IST
Share
salman-khan-bigg-boss-19-full-details
salman-khan-bigg-boss-19-full-details

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 19 24 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसमें इस बार एक अनोखी पॉलिटिकल थीम देखने को मिलेगी। यह शो कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे उपलब्ध होगा।

Entertainment News: टेलिविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का क्रेज फैंस के बीच चरम पर है। सलमान खान एक बार फिर होस्ट की कुर्सी पर लौट आए हैं और इस बार का सीजन पहले से कहीं ज्यादा ग्रैंड होने वाला है।

24 अगस्त यानी आज से शुरू हो रहे इस शो से जुड़े अपडेट्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। तो अगर आप भी बिग बॉस 19 के दीवाने हैं और शो के बारे में हर छोटी-बड़ी डिटेल जानना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं।

कब और कहां देख पाएंगे बिग बॉस 19



  • इस बार बिग बॉस 19 को देखने के लिए फैंस के पास दो बड़े प्लेटफॉर्म्स हैं।
  • colors tv पर: हर रोज रात 10:30 बजे, आप कलर्स टीवी पर शो के एपिसोड्स देख सकते हैं।
  • जियो हॉटस्टार पर: जो लोग टीवी का इंतजार नहीं कर सकते, उनके लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर शो रात 9 बजे से ही उपलब्ध होगा। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सबसे पहले शो का मजा लेना चाहते हैं।

शो में इस बार क्या है सबसे अलग

इस बार बिग बॉस 19 में एक ऐसी थीम है जो पहले कभी नहीं देखी गई। शो के मेकर्स ने इस बार पॉलिटिकल थीम को चुना है। इसका मतलब है कि घर के अंदर की पूरी डायनामिक्स और टास्क एक पोलिटिकल बैकग्राउंड पर आधारित होंगे। इस बारे में, Endemol Shine और Banijay Asia के COO ऋषि नेगी ने डिटेल्स शेयर कीं।

उन्होंने कहा, "थीम के नजरिए से, हम सोशल मीडिया पर कई सालों से देख रहे हैं कि लोग ये कहते हैं कि बिग बॉस बायस्ड या स्क्रिप्टेड है। जबकि ये शो पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड है। यह एक रियलिटी शो है।

कंटेस्टेंट्स के साथ 105 दिनों तक कोई इंटरफेयर नहीं होता है। बस हम उन्हें टास्क देते हैं और सलमान खान फीडबैक देते हैं। इसीलिए इस साल हमने पॉलिटिकल थीम को चुना और इस सीजन को लोकतंत्र के बारे में बनाने का फैसला किया।

इस बार घरवालों को निर्णय लेने के बारे में है।" ऋषि नेगी ने यह भी बताया कि इस बार टास्क पर खास फोकस किया गया है। "इस बार पूरी टीम ने टास्क पर काफी काम किया है।

इस बार शो में आपको ऐसे टास्क देखने को मिलेंगे जो इससे पहले के सीज़न्स में आपने नहीं देखे होंगे। हमारा आईडिया ओरिजिनल बिग बॉस पर वापस जाने का है।"

ये खबर भी पढ़ें...बिग बॉस सीजन 19ः अंडरटेकर की एंट्री या पॉलिटिक्स थीम, जानिए इस बार क्या है खास

क्या बिग बॉस 19 करेगा बिग बॉस 13 जैसा जादू

जब ऋषि नेगी से पूछा गया कि क्या बिग बॉस 19 बिग बॉस 13 वाला जादू क्रिएट करेगा, तो उनका जवाब काफी कॉन्फिडेंट था। उन्होंने कहा, "बिग बॉस 13 कुछ कंटेस्टेंट्स जैसे सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, शेफाली बग्गा की वजह से आइकॉनिक है।

उस वक्त शो में ग्रेट कास्ट थी। इस बार हम कास्ट और फ्रेश पर्सपेक्टिव की वजह से शो को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं।" मेकर्स का यह कॉन्फिडेंस बताता है कि इस बार के कंटेस्टेंट की लिस्ट काफी दमदार है।

फैंस को उम्मीद है कि इस बार घर के अंदर खूब ड्रामा, रोमांस और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो बिग बॉस 19 को एक यादगार सीजन बना देगा।

क्या है बिग बॉस की पॉपुलैरिटी का राज

बिग बॉस की पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा राज है इसकी अनप्रेडिक्टेबल नेचर। शो स्क्रिप्टेड नहीं है और कंटेस्टेंट्स की रियल पर्सनालिटी सामने आती है। यही कारण है कि ऑडियंस उनसे तुरंत कनेक्ट कर पाते हैं।

लड़ाई-झगड़े, प्यार, दोस्ती और धोखा - ये सब कुछ शो का हिस्सा हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देते हैं। हर साल शो की एक नई थीम और नए कंटेस्टेंट्स इसे फ्रेश और इंट्रेस्टिंग बनाए रखते हैं।

तो इस साल की पॉलिटिकल थीम भी इसी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह थीम न केवल ऑडियंस को अट्रैक्ट करेगी, बल्कि बिग बॉस 19 को एक नए लेवल पर भी ले जाएगी।

बता दें कि, शो में इस बार गौरव खन्ना, अशनूर कौर, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अवेज दरबार, जीशान कादरी, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, शहबाज बदेशाह, मृदुल तिवारी जैसे स्टार्स दिखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर की बेटी Tanya Mittal की बिग बॉस 19 में एंट्री, सलमान खान के शो में बिखेरेंगी जलवा

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • entertainment news
  • कलर्स टीवी
  • JioHotstar
  • Bigg Boss 19
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज