सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड पर करेंगे राज

Kaushiki | Updated:
Share
SALMAN KHAN
SALMAN KHAN

सलमान खान के फैंस के लिए डबल सरप्राइज़! 'सिकंदर' की शूटिंग खत्म, अब हॉलीवुड की सबसे महंगी थ्रिलर में आएंगे नजर—लेकिन भारत लौटने से पहले वो दुबई में क्या कर रहे हैं...

सलमान खान के फैंस के लिए डबल गुड न्यूज आ गई है। पहली ये कि उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दूसरी ये कि वो अब हॉलीवुड की एक बड़े बजट की थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। वे इन दिनों भारत में नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने सऊदी अरब में संजय दत्त के साथ मिलकर हॉलीवुड फिल्म ‘The Seven Dogs’ की शूटिंग पूरी की है।

ये फिल्म अरबी भाषा की सबसे महंगी थ्रिलर फिल्मों में से एक बताई जा रही है। फैंस इस खबर से पहले ही उत्साहित थे, लेकिन अब यह भी पता चला है कि सलमान खान भारत लौटने से पहले दुबई में अपने परिवार से मिलने गए हैं। इसके पीछे क्या खास वजह है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

ये खबर भी पढ़ें...

‘सिकंदर’ की शूटिंग खत्म

सलमान खान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। सलमान इस प्रोजेक्ट के लिए सऊदी अरब में थे, जहां उन्होंने अपने हिस्से के सभी सीन कंप्लीट कर लिए। इस फिल्म में उनके साथ बड़े स्टार्स और दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। ‘सिकंदर’ के लिए सलमान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि यह उनकी एक और ब्लॉकबस्टर बनने की तैयारी में है।

सलमान की हॉलीवुड एंट्री

खबरों के मुताबिक सलमान अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं। वो अरबी भाषा की हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म ‘The Seven Dogs’ में कैमियो रोल करने जा रहे हैं। इस फिल्म को Adil El Arbi और Bilall Fallah डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें मिस्र के सुपरस्टार Karim Abdel Aziz और Ahmed Ezz लीड रोल में होंगे। सलमान के साथ संजय दत्त का भी कैमियो रोल है। इस फिल्म की शूटिंग सऊदी अरब में हो रही थी और सलमान ने अपना हिस्सा पूरा कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें..

दुबई में क्या करने गए हैं

शूटिंग पूरी करने के बाद सलमान भारत नहीं लौटे, बल्कि वो सीधे दुबई चले गए। इसको लेकर फैंस के बीच कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब इसका जवाब भी सामने आ गया है। दरअसल, सलमान के भांजे अयान अग्निहोत्री का नया सिंगल लॉन्च होने वाला है और वो इसी के लिए अपने परिवार के साथ दुबई गए हैं। इसके अलावा, सलमान वहां कुछ जरूरी बिजनेस मीटिंग्स भी कर सकते हैं।

फिल्म से जुड़े दो वीडियो हुए लीक

इस हॉलीवुड थ्रिलर से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं। पहले वीडियो में सलमान खान व्हाइट कोट-पैंट में शूटिंग करते नजर आए। दूसरे वीडियो में वो मार्केट में ऑटो ड्राइवर के गेटअप में दिखे। संजय दत्त भी उनके साथ शूटिंग करते दिखे, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट और बढ़ गई। फैंस को सलमान का हॉलीवुड फिल्म में यह नया अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें..

दोस्ती निभाने कर रहे हॉलीवुड फिल्म

ऐसा माना जा रहा है कि, फिल्म ‘The Seven Dogs’ का लेखन Turki Al-Sheikh ने किया है, जो सलमान खान के बहुत करीबी दोस्त माने जाते हैं। यह फिल्म अरबी भाषा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। इसमें बॉलीवुड स्टार्स की एंट्री से फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट किया जा रहा है। सलमान और संजय दत्त के होने से इस फिल्म को बॉलीवुड दर्शकों का भी बड़ा सपोर्ट मिल सकता है।

सलमान का अपकमिंग शेड्यूल

सलमान के पास अभी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ‘सिकंदर’ ईद 2025 पर रिलीज होगी। हॉलीवुड थ्रिलर ‘The Seven Dogs’ में कैमियो रोल कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी दो बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसकी जल्द ही घोषणा हो सकती है। सलमान अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालते हैं और यही उनकी फैन फॉलोइंग का सबसे बड़ा कारण भी है।

ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • संजय दत्त
  • Entertainment
  • हॉलीवुड
  • Hollywood
  • मनोरंजन न्यूज
  • हॉलीवुड एंट्री
  • सलमान खान की सिकंदर
  • सिकंदर फिल्म
Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं

By Ashish Bhardwaj

RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री

By Sandeep Kumar

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन