संजीव कुमार बीमारी की वजह से रहे थे जिंदगी भर कुंवारे, एक्टर के निधन के बाद रिलीज हुई थी 10 फिल्में

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
संजीव कुमार बीमारी की वजह से रहे थे जिंदगी भर कुंवारे, एक्टर के निधन के बाद रिलीज हुई थी 10 फिल्में

MUMBAI. संजीव कुमार अपने दौर के शानदार एक्टर्स में शुमार रहे हैं। आज यानी 6 नवबंर 1985 को संजीव ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ था। बताया जाता है कि संजीव को पहले से ही इस बात का एहसास था कि वो ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रहेंगे। संजीव ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक जबरदस्त रोल प्ले किए हैं। संजीव ने फिल्म शोले में 'ठाकुर' का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनके इस किरदार को फैंस ने इतना पसंद किया था कि वह आज भी फैंस को याद है। आज भी संजीव के फैंस उन्हें 'ठाकुर' के ही नाम से ही याद करते हैं। 



शोले में किया था ठाकुर का रोल प्ले




संजीव कई फिल्मों में नजर आए थे। लेकिन उनकी फिल्में सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। उन्हें असली पहचान फिल्म ‘खिलौना’ से मिली थी।  इसके अलावा एक्टर ने 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में ठाकुर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनका ये किरदार आज भी लोगों को याद है। 



संजीव के निधन के बाद रिलीज हुई थी 10 फिल्में




संजीव के निधन के बाद उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थी। इसमें कातिल, हाथों की लकीरें, बात बन जाए, कांच की दीवार, लव एंड गॉड , राही,दो वक्त की रोटी,नामुमकिन,ऊंच नीच बीच शामिल है। इसके अलावा उनकी कई फिल्मों की शूटिंग अधूरी रह गई थी। 



एक्टर ने इसलिए नहीं की थी शादी




बताया जाता है कि संजीव ने सिर्फ इसलिए शादी नहीं की थी क्योंकि उन्हें हार्ट की बीमारी थी। हालांकि ऐसा दावा किया जाता है कि संजीव हेमा मालिनी के प्यार में पागल थे। उन्होंने हेमा के घर पर शादी का प्रमोजल भी भेजा था। हालांकि हेमा उनसे शादी नहीं करना चाहती थी और उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था।


संजीव कुमार न्यूज संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी संजीव कुमार sanjeev kumar news death anniversary of sanjeev kumar sanjeev kumar