पगारे के उपन्यास 'पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी' का नाट्यमंचन दिल्ली में

Siddhi Tamrakar | Nov 28, 2024, 17:04 IST
Share
SHARAD PAGRE
SHARAD PAGRE

प्रसिद्ध ऐतिहासिक उपन्यासकार स्व. शरद पगारे के मशहूर उपन्यास 'पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी' का 1 दिसम्बर को नई दिल्ली में होगा। यह नाटक दिल्ली के 'क्षितिज थिएटर ग्रुप' द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रसिद्ध ऐतिहासिक उपन्यासकार स्व. शरद पगारे के मशहूर उपन्यास 'पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी' का नाट्यमंचन 1 दिसम्बर को नई दिल्ली में होगा। यह नाटक दिल्ली के 'क्षितिज थिएटर ग्रुप' द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस उपन्यास को सबसे बड़े पुरस्कार माने जाने वाले 'व्यास सम्मान' और मध्यप्रदेश साहित्य परिषद का पुरस्कार भी मिल चुका है और शरद पगारे मध्यप्रदेश के पहले साहित्यकार हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

शरद पगारे के बेटे डॉ. सुशीम पगारे ने बताया कि 'क्षितिज थिएटर ग्रुप' दिल्ली की एक महत्वपूर्ण रंगमंच संस्था है, जिसकी प्रमुख भारती शर्मा हैं। भारती शर्मा खुद एक स्थापित अभिनेत्री हैं और उन्होंने बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में भी भूमिका निभाई है। उपन्यास का नाटकीय रूपांतर और निर्देशन भारती शर्मा ही कर रही हैं।

उपन्यास का कथानक

'पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी' उपन्यास मौर्य युग पर आधारित है, जिसमें सम्राट अशोक की मां धर्मा की कहानी है। शरद पगारे ने इस उपन्यास में धर्मा को केंद्र में रखकर उनके संघर्ष और अशोक को सम्राट बनाने में उनकी भूमिका को दिखाया गया है। इसमें इतिहास में गुम हुई एक महत्वपूर्ण महिला के पात्र को उजागर किया गया था, जिस कारण से इसे व्यास सम्मान दिया गया है। इस उपन्यास का अनुवाद मराठी और उड़िया भाषा में भी हो चुका है।

शरद जी को ट्रिब्यूट है नाट्यमंचन : भारती शर्मा

नाटक की निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर भारती शर्मा ने कहा कि शरद पगारे जी हमारे समय के एक महत्वपूर्ण साहित्यकार थे और उनके उपन्यास 'पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी' का नाट्य प्रदर्शन उन्हें हमारा ट्रिब्यूट है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं